{"_id":"643facc8d5e3edda4a03fe45","slug":"woman-dies-after-falling-from-roof-under-suspicious-circumstances-husband-accuses-co-worker-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: महिला की छत से गिरकर मौत, पति ने अपने पूर्व साझेदार पर लगाया फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: महिला की छत से गिरकर मौत, पति ने अपने पूर्व साझेदार पर लगाया फेंकने का आरोप
Wed, 19 Apr 2023 02:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:33 PM IST
सार
ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में एक महिला की फ्लैट के छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, वहीं महिला के पति ने अपने सहयोगी पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
छत से गिरकर महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के ओम साईं अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि, महिला के पति बृजेंद्र परिहार ने उसके पूर्व सहयोगी गुड्डू शर्मा पर उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने व छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
बृजेंद्र परिहार ने बताया कि वह मंगलवार को शहर से बाहर गया हुआ था, घर में उसकी मां और पत्नी मंजू परिहार थे। तभी गुड्डू शर्मा उसके घर आया था। पत्नी मंजू परिहार ने उसे पति के घर पर नहीं होने के कारण बाद में आने को कहा था। इसके बाद गुड्डू ने मंजू परिहार के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर छत से नीचे फेंक दिया।
ट्रैवल एजेंसी चलाते थे दोनों
गुड्डू शर्मा और बृजेंद्र परिहार ट्रैवल एजेंसी का साथ में काम करते थे। इन दोनों के बीच में कुछ लेनदेन होने का भी पता चला है, हालांकि मृत महिला के पति बृजेंद्र द्वारा बताई गई कहानी पर फिलहाल पुलिस विश्वास नहीं कर पा रही है, क्योंकि मेन रोड पर बने ओम साईं अपार्टमेंट में किसी दूसरे व्यक्ति के घर जाकर उसकी पत्नी से खुलेआम सास के सामने मारपीट करना और उसे लिफ्ट से अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल तक ले जाना, वहां लाठी डंडे से मारपीट करना फिर छत से फेंक देना, ये बातें पुलिस को अटपटी लग रही हैं। जबकि बृजेंद्र गुड्डू शर्मा पर ये आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
मर्ग कायम, फ्लैट सील
बृजेंद्र का कहना है कि उसकी मां ने अपनी बहू को बचाने की कोशिश की लेकिन वह लिफ्ट ऑपरेट करना नहीं जानती थी, इसलिए जीने के रास्ते छत पर गई, लेकिन तब तक गुड्डू शर्मा उसकी पत्नी को नीचे फेंक चुका था।
पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और फ्लैट को भी सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।