Gwalior: एक स्कूटी पर चार बच्चों को स्कूल ले जा रहा था शख्स, एसडीओपी ने दी हिदायत, वीडियो वायरल
Gwalior: कई बार राह चलते कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। ऐसा ही एक वीडियो ग्वालियर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक स्कूटी पर चार बच्चों को ले जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे रोककर नियमों की समझाइश दी।
विस्तार
ग्वालियर में तैनात एसडीओपी संतोष पटेल गश्त पर थे, इस दौरान मुरार क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से चार बच्चियों को ले जा रहा था। जोकि सभी बच्चे स्कूली ड्रेस पहने हुए थे। एसडीओपी ने जब इस नजारे को देखा तो वे भी हतप्रभ रह गए। उन्होंने स्वयं उसे व्यक्ति का वीडियो बनाया साथ ही उसे ऐसा ना करने की बात कही, जिस पर व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार की और आगे से इस तरह की गलती न दोहराने की कसम भी खाई।
पुलिस की हुई तारीफ
बता दें कि संतोष पटेल द्वारा दी गई समझाइश का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग कमेंट करके कई तरह की बातें कह रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यह हरकत पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना है। अपने साथ-साथ अपने बच्चों की भी जान जोखिम में डाल दी। वहीं कई लोग पुलिस के इस रवैये की तारीफ भी कर रहे हैं।
