{"_id":"65f047a3d7f1c7e09a0ce380","slug":"vande-bharat-express-accident-with-vande-bharat-train-bull-collides-with-train-going-from-bhopal-to-delhi-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन से हादसा, भोपाल से दिल्ली जा रही ट्रेन से टकराया सांड, इंजिन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन से हादसा, भोपाल से दिल्ली जा रही ट्रेन से टकराया सांड, इंजिन क्षतिग्रस्त
Tue, 12 Mar 2024 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 05:46 PM IST
सार
भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस-20171 के साथ हादसा हुआ है। ग्वालियर से मुरैना आते समय ये दुर्घटना हुई। मुरैना के शिकारपुर रेलवे फाटक के पास अचानक से एक सांड ट्रेन के सामने आ गया।
विज्ञापन
ग्वालियर के पास सांड से टकराने के बाद वंदे भारत ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर से मुरैना के बीच वंदे भारत ट्रेन से हादसा होने का मामला सामने आया है। ट्रेन के इंजिन से एक सांड टकरा गया, जिससे इंजिन का अगला हिस्सा टूट गया। 10 मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी रही। हालांकि यात्री सुरक्षित हैं।
बता दें कि मंगलवार को भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस-20171 के साथ हादसा हुआ है। ग्वालियर से मुरैना आते समय ये दुर्घटना हुई। मुरैना के शिकारपुर रेलवे फाटक के पास अचानक से एक सांड ट्रेन के सामने आ गया। हादसे में ट्रेन का इंजिन क्षतिग्रस्त हुआ है। आगे का हिस्सा टूट गया है। घटना के बाद 10 मिनट ट्रेन मौके पर खड़ी रही। अधिकारी भी पहुंचे और ट्रेन का निरीक्षण कर आगे के लिए रवाना किया।
इससे पहले भी हो चुकीं हैं कई घटनाएं
गौरतलब है कि सबसे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रायल के दौरान गाय से टकरा गई थी। इसके बाद मुंबई के वलसाड़ फिर अहमदाबाद और गुजरात में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बाद पटना-दिल्ली और रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी ट्रायल के दौरान गाय से टकरा गई थी।