{"_id":"6656fd6a571b4ef7790b7454","slug":"unique-initiative-of-police-administration-to-save-people-from-scorching-heat-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: भीषण गर्मी से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की अनोखी पहल, शहर के सभी ट्रैफिक सिगनलों को किया फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: भीषण गर्मी से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की अनोखी पहल, शहर के सभी ट्रैफिक सिगनलों को किया फ्री
Wed, 29 May 2024 03:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 29 May 2024 03:33 PM IST
सार
Gwalior News: नौतपा में पारा 47 डिग्री को छू रहा है ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी शहर के अंदर ट्रैफिक सिग्नल की रेड लाइट पर दो पहिया वाहन चालकों को आ रही है। इसी को लेकर प्रशासन ने अनोखी पहल की है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की अनोखी पहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में नौतपा में पारा 47 डिग्री को छू रहा है ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी शहर के अंदर ट्रैफिक सिग्नल की रेड लाइट पर दो पहिया वाहन चालकों को आ रही है। वाहन चालक ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों को 90-100 सेकेंड तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के 26 तिराहे और चौराहे जहां दोपहर में ट्रैफिक लोड कम रहता है, वहां 4 घंटे के लिए ब्लिंकर पर डाल दिया है, जिससे वाहन बिना रुके सफर कर रहे है।
विज्ञापन
इसको लेकर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया है कि सिग्नल को 4 घंटे के लिए ब्लिंकर पर करने की सहमति दे दी है और आज से शहर के 26 ट्रैफिक सिग्नलों को फ्री कर दिया है, ताकि दुपहिया वाहन आसानी से बिना रुके सफर कर सकते है। शहर में मुख्य चौराहे आकाशवाणी तिराहा, माधव नगर, नदी गेट, मोटल तानसेन, राजमाता तिराहा, वीसी बंगला, थाटीपुर, हजीरा चौराहा, जीएसटी भवन तिराहा सहित 26 तिराहे और चौराहे ऐसे हैं, जहां दोपहर में 12 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लिंकर पर रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं दुपहिया वाहन चालकों का कहना है कि भीषण गर्मी में यह एक अच्छी पहल है, क्योंकि इस गर्मी में एक या दो मिनट खड़े रहने काफी परेशान आती है। ऐसे में अब ट्रैफिक सिग्नलों को फ्री कर दिया है। यह सभी वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
