{"_id":"6240ccc07e508e4ba84e9a5f","slug":"union-minister-jyotiraditya-scindia-said-international-cricket-match-possible-from-next-year-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- ग्वालियर में अगले साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- ग्वालियर में अगले साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच संभव
Mon, 28 Mar 2022 02:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
पीटीआई, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:18 AM IST
सार
ज्योतिरादित्य सिंधिया को सर्वसम्मति से चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : ANI
विस्तार
ग्वालियर में एक अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण चल रहा है जो करीब 10 से 11 महीने में तैयार हो जाएगा। इस पर बात करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस स्टेडियम में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सिंधिया को सर्वसम्मति से चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना
ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर डिवीजन एवं चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशनस की वार्षिक आम बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रभावी ढंग से क्रिकेट कैंप आयोजित किए जाएं। इस बैठक में सिंधिया को सर्वसम्मति से चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट कौशल के लिए पहले जड़ों को मजबूत करें
सिंधिया ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट कौशल हासिल करना है तो पहले जड़ों को मजबूत करें। खुशी की बात है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने पिछले दो साल में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि वेंकटेश अय्यर व आवेश खान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं और वर्तमान में आईपीएल में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट संघ खिलाड़ियों को हर संभव मदद देगा
सिंधिया ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से खेल गतिविधियां भी कठिन दौर से गुजरी हैं। अब खिलाड़ी एक बार फिर स्वतंत्र माहौल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए उत्सुक हैं। क्रिकेट संघ खिलाड़ियों को हर संभव मदद देगा। उन्होंने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा और श्रेष्ठ खिलाड़ी ही टीम में शामिल किए जाएंगे।
