फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Thieves carried out theft in the ancient Yamraj temple

Gwalior: ग्वालियर में चोरों ने यमराज को भी नहीं बख्शा, चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Wed, 13 Nov 2024 03:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Nov 2024 03:34 PM IST
सार

Gwalior: ग्वालियर में चोरों ने श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने नकदी, लैपटॉप मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया है। 
 

विज्ञापन
Thieves carried out theft in the ancient Yamraj temple
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंसान तो इंसान ग्वालियर में चोरों ने यमराज को भी नहीं छोड़ा। फूलबाग पुलिस चौकी के सामने स्थित प्राचीन यमराज के मंदिर (श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर) में निशाना बनाते हुए नकदी, लैपटॉप मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। खास बात यह है कि कमरे में एक वृद्धा भी सोई हुई थी। वृद्धा को कुछ आहट भी हुई, लेकिन चोर ने सतर्कता से अपनी कारगुजारी को अंजाम दिया और अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


बताया गया है कि मंदिर में घुसने के लिए चोरों ने चैनल गेट को लोहे के किसी औजार से तोड़ा और फिर दो चोर मंदिर के अंदर आ पहुंचे। चोरों ने वहां मंदिर में आरती के लिए लगे म्यूजिक सिस्टम, लैपटॉप, मोबाइल और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी को समेटा और फरार हो गए।
विज्ञापन


खास बात ये है कि खटपट की आवाज सुनकर मंदिर के हाल में सो रही वृद्धा को कुछ आभास भी हुआ, लेकिन जब उसने अंधेरे में आवाज लगाई तो बदमाश कुछ समय के लिए शांत हो गये। बाद में वृद्धा की आंख लगने पर चोरों ने फिर से अपने साथी के साथ मंदिर से सामान चुरा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मन्दिर के सामने ही कुछ दूरी पर फूलबाग पुलिस चौकी है। जहां 24 घंटे पुलिस का अमला तैनात रहता है। बावजूद इसके चोर अपनी कारगुजारी को अंजाम देकर फरार होने में सफल हो गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसमें दोनों बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस अब आसपास के इलाकों में आपराधिक वारदातों से वास्ता रखने वाले लोगों से संपर्क कर रही है और उन्हें इन बदमाशों के चेहरे दिखाकर उनकी पहचान की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed