फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The thief wrote a letter and threatened...let us steal in peace otherwise everyone will die.

Gwalior News: 'हमें शांति से चोरी करने दो नहीं तो सब मरेंगे', चोर की चिट्ठी से पुलिस हैरान और दहशत में लोग

Fri, 21 Feb 2025 09:43 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 09:43 PM IST
सार

ग्वालियर शहर की पॉश कॉलोनी सूर्य विहार में पिछले एक साल से अज्ञात चोरों का आतंक बना हुआ है। यहां के लोग चोरों के आतंक से इस कदर डरे हुए हैं कि रात को उन्हें रात जग करना पड़ता है। हौसले इतने बुलंद हैं कि अज्ञात चोर ने कॉलोनी वासियों को एक चिट्ठी भेजकर चेतावनी दे दी है। 

विज्ञापन
The thief wrote a letter and threatened...let us steal in peace otherwise everyone will die.
ग्वालियर में चोर ने चिट्टी लिखकर लोगों को धमकाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस एक चोर की चिठ्ठी से हैरान परेशान है। दरअसल एक अज्ञात चोर ने शहर की एक पॉश कॉलोनी वासियों को एक चिट्ठी भेजकर चेतावनी दी है कि में एक चोर हूं मुझे चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा, हमें शांति से चोरी करने दो नहीं तो सब मरेगे... चोर की धमकी भरी चिट्ठी के बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस की मदद ली है जहां पुलिस चिठ्ठी और अज्ञात चोर की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


ग्वालियर शहर की पॉश कॉलोनी सूर्य विहार में पिछले एक साल से अज्ञात चोरों का आतंक बना हुआ है। यहां के लोग चोरों के आतंक से इस कदर डरे हुए हैं कि रात को उन्हें रात जागरण करना पड़ता है। चोरों से परेशान कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बीते दिनों चोरों ने एक बार फिर से कॉलोनी में दस्तक दी थी। चोरों की आहट सुनने के बाद उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोरों ने पलटवार करते हुए गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। इसके बाद एक चिट्ठी चोरों ने धमकी भरी भेजी है, जिसमें लिखा है कि में एक चोर हूं मुझे चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा, हमें शांति से चोरी करने दो नहीं तो सब मरेंगे। चिट्ठी मिलने के बाद कॉलोनी के लोग भयभीत हैं.. थाना गोला का मंदिर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस का इस मामले में कहना है कि अज्ञात चोर के द्वारा भेजी गई धमकी भरी चिठ्ठी की जानकारी उन्हें मिली है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सीएसपी राजीव जांगले का कहना हैं कि किसी अज्ञात चोर ने यह चिट्ठी भेजी है वही पूरी कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। इसके अलावा जांच की जा रही है कि चिट्ठी लिखने वाला कौन युवक है और इसके पीछे की कहानी क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed