{"_id":"635673c7d184f122876d044f","slug":"the-teacher-used-to-put-his-hands-in-the-clothes-of-the-girl-students-while-teaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: पढ़ाते समय छात्राओं के कपड़ों में हाथ डालने वाला अधेड़ शिक्षक बर्खास्त, चार बच्चियों ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: पढ़ाते समय छात्राओं के कपड़ों में हाथ डालने वाला अधेड़ शिक्षक बर्खास्त, चार बच्चियों ने की थी शिकायत
Mon, 24 Oct 2022 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:45 PM IST
सार
ग्वालियर जिले में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 58 साल का शिक्षक उनके कपड़ों में हाथ डाल देता था। शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं कलेक्टर ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पढ़ाते समय छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत है कि टीचर पढ़ाते समय छात्राओं के कपड़ों में हाथ डालकर गलत तरीके से टच करता है। परिजनों के हंगाने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं कलेक्टर के आदेश से उसे बर्खास्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर उटीला थाना क्षेत्र के आरोली का है। बताया गया कि आरोली में शासकीय प्राथमिक विद्यालय है। यहीं के शिक्षके मुंशीलाल माहौर (58) पर आरोप लगा है कि वह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और गंदी हरकतें करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 8 से 9 साल की चार छात्राओं ने स्कूल आना छोड़ दिया। परिजनों ने जब स्कूल न जाने का कारण पूछा तो उन्होंने टीचर की गंदी हरकत सबको बताई। आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे तो टीचर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
छात्राओं ने बताया कि मुंशीलाल माहौर पढ़ाने के दौरान पीछे खड़े हो जाते थे। कभी शरीर पर हाथ फेरते थे तो कभी उनके कपड़ों में हाथ डाल देते थे। विरोध करने पर फेल करने की धमकी देते थे। एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। जब बच्चियों ने स्कूल जाने से मना किया तो मामले का खुलासा हुआ है। हंगामा बढ़ता उससे पहले ही पुलिस ने एक्शन ले लिया। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आरोपी शिक्षक मुंशीलाल माहौर को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही शिक्षा विभाग को भी आदेश जारी कर दिया गया है।