फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The student shot himself with his father's licensed gun

Gwalior News: पिता की लाइसेंसी बंदूक से छात्र ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Wed, 26 Jun 2024 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 26 Jun 2024 02:37 PM IST
सार

Gwalior News: मंगलवार की बीती रात एक छात्र ने पिता की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक छात्र के माता-पिता बाजार गए थे। रात 11:00 बजे घर पर लौटे तो बेटे का शव बेडरूम में फर्श पर पड़ा मिला।

विज्ञापन
The student shot himself with his father's licensed gun
बंदूक से छात्र ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर थाना इलाके की गुरु कृपा नगर में सेना से रिटायर्ड मुकेश सिंह का बेटा मोहित लोधी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सब कुछ अच्छे से चल रहा था, लेकिन बीती रात को छात्र के माता-पिता बाजार गए थे तो उस दौरान उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज आज पड़ोस के लोगों ने भी सुनी, लेकिन उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने छात्र के रूम की तलाशी ली, जहां मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब छात्र के मोबाइल की डिटेल निकालने में जुटी है। मृतक छात्र माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद मां और पिता बेसुध पड़े हुए हैं। पिता का सपना बेटे को आईपीएस बनना था।
विज्ञापन


वहीं इस घटना को लेकर सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार ने बताया है कि आचार संहिता के दौरान लाइसेंसी बंदूक महाराज पर थाने में जमा कराई गई थी, लेकिन 22 जून को ही थाने में जमा पिस्टल घर लेकर आए थे और यहां अपनी अलमारी में रख दी थी। इसी बंदूक से उनके बेटे ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस पूरे मामले की अभी जांच की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed