फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The patrolling forest worker was beaten up and threatened with death by the mafia

Gwalior News: गश्त कर रहे वनकर्मी को माफियाओं ने पीटा और दी जान से मारने की धमकी, जैसे तैसे भागकर बचाई जान

Wed, 21 May 2025 05:12 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 05:12 PM IST
सार

ग्वालियर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मी प्रमोद कुशवाह पर खनन माफियाओं ने हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रमोद किसी तरह बचकर भागा और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
The patrolling forest worker was beaten up and threatened with death by the mafia
वनकर्मी के साथ मारपीट

विस्तार

ग्वालियर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वन कर्मी को खनन माफिया बदमाशों ने गश्त करने से रोका और उसके साथ मारपीट कर दी। घटना तिघरा थाना क्षेत्र के देवखो तिराहे के पास देवखो मंदिर के पास की है। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर वनकर्मी भागा तो आरोपियों ने लौटकर आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना का शिकार पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, सास और बहू की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


तिघरा थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रमोद कुशवाह पुत्र लक्ष्मीनारायण कुशवाह वन कर्मचारी है। बीते रोज वह वन क्षेत्र में गश्त करते हुए जब देवखो मंदिर के पास पहुंचा तो जंगल में राजू मावई पुत्र रामजी मावई निवासी ओड़पुरा, गफूर खान पुत्र ईदू खान निवासी बंजारों का पुरा सौजना और गुल्लू खान पुत्र दादू खान निवासी बंजारों का पुरा अवैध उत्खनन करते मिले। इनके खिलाफ पूर्व में अवैध उत्खनन का मामला दर्ज है।जब प्रमोद ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पटक पटक कर बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर वह जान बचाकर वहां से भागा, उसे भागते देखकर आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर इधर दोबारा नजर आए तो वह उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्रकार कोटे से फ्लैट दिलाने का झांसा, ठग ने लोगों को लगाई 13 लाख की चपत, जानें मामला

आरोपियों द्वारा की गई घटना से पीड़ित इतना डर गया कि वह फिर गश्त करने के लिए आगे बढ़ा नहीं और वापस अपने ऑफिस पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी ग्वालियर किरन अहिरवार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों के घरों पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। अब पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed