{"_id":"642ab763f350bfe986033775","slug":"the-gangsters-got-the-paper-for-rs-50-lakh-nhm-contract-staff-nursing-recruitment-exam-paper-leak-case-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सरगनाओं को 50 लाख रुपये में मिला था पेपर, NHM संविदा स्टाफ नर्सिंग भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सरगनाओं को 50 लाख रुपये में मिला था पेपर, NHM संविदा स्टाफ नर्सिंग भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड मामला
Mon, 03 Apr 2023 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Apr 2023 04:54 PM IST
सार
एसआईटी की पूछताछ में खुलासा हुआ कि ऑनलाइन पेपर कंडक्ट कराने वाली दो कंपनियों एप्टेक और एमईएल मुंबई एवं नोएडा के तीन कर्मचारियों से सरगनाओं की मिलीभगत के चलते यह पर्चा लीक हुआ था ओर इसे 50 लाख रुपये में बेचा गया था।
विज्ञापन
paper leak
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हेल्थ मिशन संविदा स्टाफ नर्सिंग भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। एसआईटी की पूछताछ में खुलासा हुआ कि ऑनलाइन पेपर कंडक्ट कराने वाली दो कंपनियों एप्टेक और एमईएल मुंबई एवं नोएडा के तीन कर्मचारियों से सरगनाओं की मिलीभगत के चलते यह पर्चा लीक हुआ था ओर इसे 50 लाख रुपये में बेचा गया था।
बता दें कि ग्वालियर पुलिस अब तक मास्टर माइंड सहित 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पेपर लीक कांड गैंग ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को पिछले सात सालों से अपना सुरक्षित ठिकाना बना कर रखा था, जबकि मास्टरमाइंड ने तो भोपाल रहकर TIT कॉलेज से बीटेक किया है। इस मामले में ग्वालियर पुलिस ने एसआईटी का भी गठन किया है। फिलहाल गैंग के तीन सदस्य पुलिस के रिमांड पर हैं जो रोज नए खुलासे कर रहे हैं।
महीनेभर की कड़ी मशक्कत के बाद मध्य प्रदेश के बहुचर्चित एनएचएम संविदा स्टाफ नर्सिंग भर्ती पेपर लीक कांड की जांच पूरी हो गई है। ग्वालियर एसपी राजेश चंदेल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 7 फरवरी को एनएचएम संविदा स्टाफ नर्सिंग परीक्षा से पहले क्राइम ब्रांच ने रैकेट का भंडा फोड़ा था ओर मौके से गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। गैंग के सरगना की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार में गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए दबिश देती रहीं और सफलता भी मिली दिल्ली से पुष्कर पांडे और राजीव नारायण मिश्रा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ का सिलसिला आगे बढ़ा तो भोपाल से तरुणेश अरजरिया उर्फ गुरु को भी गिरफ्तार किया गया। एसआईटी की पूछताछ में खुलासा हुआ कि ऑनलाइन पेपर कंडक्ट कराने वाली दो कंपनियों एप्टेक और एमईएल मुंबई एवं नोएडा के तीन कर्मचारियों से सरगनाओं की मिलीभगत के चलते यह पर्चा लीक हुआ था ओर इसे 50 लाख रुपय् में बेचा गया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी तरुणेश अरजरिया, जिसके ईमेल पर पेपर आउट होकर आया था। वह 2015 से भोपाल के इंद्रपुरी इलाके में रह रहा था। यहीं से उसने पढ़ाई पूरी की थी इसके अलावा, गैंग क् मास्टरमाइंड राजीव नारायण मिश्रा ने भी भोपाल के TIT कॉलेज से IT में B.TECH किया है। पुष्कर पांडे भी दो साल से भोपाल में रह रहा था। इस पूरे मामले में ग्वालियर पुलिस पांच राज्यों से अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है तीन आरोपी अभी रिमांड पर हैं।