फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The effect of extreme heat on electricity in gwalior

Gwalior News: भीषण गर्मी में बिजली पर पड़ रहा असर, ट्रांसफार्मर को कूलरों के द्वारा दी जा रही है ठंडक

Wed, 29 May 2024 03:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 May 2024 03:55 PM IST
सार

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में इन दोनों आसमान से आग बरस रही है। तापमान 47 डिग्री तक जा रहा है, ऐसे में इंसान तो क्या मशीन भी फेल हो रही है। इस भीषण गर्मी में अगर 1 मिनट को बत्ती गुल हो जाए तो लोग बेहाल हो रहे हैं।

विज्ञापन
The effect of extreme heat on electricity in gwalior
भीषण गर्मी में बिजली पर पड़ रहा असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर चंबल अंचल का पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। ऐसे में घरों में बिजली की खपत बढ़ गई है, जिसका लोड सीधा ट्रांसफार्मर और बिजली विभाग के उपकेंद्रों पर आ रहा है। ऐसे में कई जगह ट्रांसफार्मर खराब होने या जलने जैसी घटनाएं भी हो रही हैं। इसकी वजह से हो रहे नुकसान और लोगों को मेंटेनेंस की वजह से होने वाली सुविधा से बचने के लिए इस भीषण गर्मी में बिजली विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन


ग्वालियर के कई चौक चौराहों और 33/11 केवी उपकेंद्रों पर लगे बड़े-बड़े ट्रांसफॉमर्स को कूलर की ठंडी हवा से बचने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि वह ठंडा रह सकें और ओवरलोड और ओवर हीटिंग से खराब होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सिटी सेंटर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र स्टेडियम का जायजा लिया तो यहां एक बड़े ट्रांसफार्मर पर एक नहीं बल्कि दो कूलर रखे गए थे, जिनमें निरंतर पानी का प्रवाह जारी था, जिससे कि भीषण गर्मी में कूलर का पानी खत्म ना हो जाए और ट्रांसफार्मर ठंडा ना रह सके, जिसके लिए बाकायदा उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कर्मचारियों के मुताबिक इन दिनों उपकेंद्र पर लगे बड़े ट्रांसफार्मर्स का तापमान 75 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और अब इससे अधिक होने पर यह ट्रांसफार्मर क्रैश हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed