फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Tansen Festival: 536 artists performed in Karna Mahal complex, recorded in Guinness Book of World Records

Tansen Festival: कर्ण महल परिसर में 536 कलाकारों ने दी प्रस्तुति, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Sun, 15 Dec 2024 07:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Dec 2024 07:29 PM IST
सार

Tansen Festival: तानसेन समारोह में यह दूसरा मौका है जब ग्वालियर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले, डेढ़ हजार तबला वादकों ने एक साथ प्रस्तुति देकर इस मंच पर नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Tansen Festival: 536 artists performed in Karna Mahal complex, recorded in Guinness Book of World Records
समवेत प्रस्तुति के दौरान कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगीत के क्षेत्र में ग्वालियर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। तानसेन समारोह में एक साथ 536 कलाकारों ने ग्वालियर किले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में प्रस्तुति देकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अस्त होते सूरज के बीच ठंडी बयार में सुरों का जादू हर दिशा में बिखर गया।

विज्ञापन

 
536 कलाकारों की समवेत प्रस्तुति
इस अभूतपूर्व आयोजन में रोनू मजूमदार मुख्य गायक के रूप में मंच पर थे। उनके साथ 72 तबला वादक, 80 वायलिन वादक, 11 सारंगी वादक, 13 सितार वादक और अन्य वाद्य यंत्रों के कलाकार शामिल थे। 100 से अधिक कोरस गायकों ने भी अपनी आवाज के जरिए इस संगीतमय क्षण को अमर बना दिया। सभी कलाकारों ने विभिन्न रागों की सामूहिक प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

 

Tansen Festival: 536 artists performed in Karna Mahal complex, recorded in Guinness Book of World Records
समवेत प्रस्तुति के दौरान मुख्य गायक रोनू मजूमदार तथा अन्य कलाकार - फोटो : अमर उजाला

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
इस आयोजन को रिकॉर्ड बनाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने परखा। कलाकारों के इस प्रयास को मान्यता देते हुए टीम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रमाण पत्र सौंपा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य गणमान्य अतिथि भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।
 

Tansen Festival: 536 artists performed in Karna Mahal complex, recorded in Guinness Book of World Records
सर्टिफिकेट दिखाते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा
तानसेन समारोह में यह दूसरा मौका है जब ग्वालियर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले, डेढ़ हजार तबला वादकों ने एक साथ प्रस्तुति देकर इस मंच पर नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। समारोह की शुरुआत परंपरागत रूप से सुबह 10 बजे हुई। इसमें मजीद खां और उनके साथियों ने शहनाई वादन प्रस्तुत किया। इसके अलावा, ढोली बुआ महाराज और सच्चिदानंदनाथ ने हरिकथा की प्रस्तुति दी और मीलाद का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
 
जय विलास पैलेस में उपराष्ट्रपति का भोज
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ग्वालियर में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद जय विलास पैलेस का दौरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्यपाल मंगू भाई पटेल के साथ भोज का आनंद लिया। उपराष्ट्रपति लगभग 40 मिनट तक महल में रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed