फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Shivpuri Businessman stuck in honeytrap case, blackmailed, FIR Registered

Gwalior Honeytrap: नशे में व्यापारी का अपहरण, व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो बनाए, उनके बदले मांगे 25 लाख रुपये

Wed, 03 Aug 2022 05:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 03 Aug 2022 05:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक व्यापारी हनीट्रैप में फंस गया। नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अपहरण किया गया है। इसके बाद उसे अश्लील वीडियो भेजकर 25 लाख रुपये की मांग की गई। 

विज्ञापन
Shivpuri Businessman stuck in honeytrap case, blackmailed, FIR Registered
ग्वालियर के कम्पू थाने में शिवपुरी के कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है। शिवपुरी के कपड़ा व्यापारी ने एक दोस्त पर फंसाकर 25 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। दरअसल, शिवपुरी का कपड़ा व्यापारी नरेंद्र जैन निवासी नरवर कम्पू थाने पहुंचा था। उसने पुलिस से शिकायत की कि लिफ्ट मांगने के दौरान चार लोगों ने सोमवार को नशीला पदार्थ सुंघाया। फिर उसका अपहरण कर लिया। जब उसे होश आया तो वह होटल के कमरे में था। वहां चार लोग थे। इनमें एक महिला भी शामिल थी।
विज्ञापन


नरेंद्र का आरोप है कि बेहोशी में तीनों बदमाशों ने महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें ली और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इसके एवज में आरोपी उससे 25 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फरियादी के बताए होटल में दबिश दी और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों में तीन पुरुष व एक महिला शामिल है। आरोपियों के नाम सलीम मिर्जा, चौधरी कृष्णा सिंह, संजू जैन व उनकी एक महिला मित्र बताई जा रही है। 
विज्ञापन


कारोबारी के दोस्त का नाम भी सामने आया
ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि शुरुआती जांच में नरेंद्र के मित्र संजू जैन का नाम भी सामने आया है। संजू ने ही नरेंद्र को बिहार की महिला से मिलवाया था। उसके बाद नरेंद्र और आरोपी महिला के बीच सोशल मीडिया पर चैटिंग हो रही थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ने के बाद महिला ने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया। नरेंद्र ने कम्पू थाना पुलिस को शिकायत की थी। इस पर क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed