फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Ragging in JU: Seniors demanded juniors to dance on the song Ui Amma

जेयू में रेगिंग: सीनियर्स ने जूनियर से की उई अम्मा गाने पर डांस की डिमांड, मना करने पर जमकर पीटा; जानें मामला

Fri, 28 Feb 2025 09:29 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 09:29 PM IST
सार

बीबीए के छात्र हिमांशू ने मैनेजमेंट संस्थान की एचओडी डॉ. स्वर्णा परमार को आवेदन देकर कहा कि एमबीए के सीनियर छात्र ने उसे 'ऊई अम्मा' गाने पर डांस करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि डांस करते समय कपड़े भी उतारने होंगे। ऐसा करने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
Ragging in JU: Seniors demanded juniors to dance on the song Ui Amma
जीवाजी यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्वालियर की जीवाजी विवि में रैगिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवि के मैनेजमेंट संस्थान में बीबीए और एमबीए छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीबीए छठवें सेमेस्टर के छात्र हिमांशू भदौरिया और एमबीए दूसरे सेमेस्टर के छात्र प्रियांशू राजावत के बीच मारपीट होने के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीबीए के छात्र हिमांशू ने मैनेजमेंट संस्थान की एचओडी डॉ. स्वर्णा परमार को आवेदन देकर कहा कि एमबीए के सीनियर छात्र ने उसे 'ऊई अम्मा' गाने पर डांस करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि डांस करते समय कपड़े भी उतारने होंगे। ऐसा करने से इनकार किया तो सीनियर ने पीटना शुरू कर दिया। छात्र ने एमबीए के छात्र अनुज राजावत, पंटू और अन्य चार छात्रों पर मारपीट कर रैगिंग के आरोप लगाए।
विज्ञापन


शिकायत करने गई छात्राओं का कहना था कि मैनेजमेंट संस्थान का माहौल खराब है। ऐसे छात्रों पर जेयू प्रशासन कार्रवाई करे। बताया गया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह, ज्वाइंट प्रॉक्टर डॉ. नवनीत गरुड़, डॉ. निमिषा जादौन और डॉ. स्वर्णा का कहना था कि अभी कोई भी आवेदन उनके पास नहीं आया है। बीबीए छात्र द्वारा दिए गए आवेदन को रजिस्ट्रार कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में फिलहाल विवि का कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं है, जबकि पीड़ित जूनियर स्टूडेंट दहशत में हैं। रजिस्ट्रार अरुण चौहान का कहना है कि छात्रों के बीच हुए विवाद की जानकारी प्रॉक्टोरियल बोर्ड और एचओडी से लेने के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed