फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Politics Leader of Opposition Govind Singh comment about the sign of change in BJP

MP Politics: बीजेपी पर नेता प्रतिपक्ष का तंज- नागनाथ और सांपनाथ को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस के पहलवान तैयार

Tue, 03 Jan 2023 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 04:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। अबकी बार प्रदेश से बीजेपी को उखाड़ फेकना है।

विज्ञापन
Politics Leader of Opposition Govind Singh comment about the sign of change in BJP
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो चुकी है और यह साल मध्यप्रदेश की सियासत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी बीच प्रदेश में सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदलने की सियासी चर्चाओं पर कांग्रेस के सीनियर विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बयान सामने आया है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा, उनका कहना है कि वैसे तो यह भारतीय जनता पार्टी का अंदरूनी मामला है। इसलिए वह इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे, लेकिन कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क भी नहीं पड़ता है। कोई भी सांपनाथ-नागनाथ आ जाए, उन्हें सबक सिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पहलवान तैयार हैं।
विज्ञापन


'लोहा गरम है, चोट करने की देरी...'
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारी का और जीत का कितना भी दावा कर ले, लेकिन यह पूरी तरह से साफ है कि लोहा गरम है और चोट करने की देरी है। जनता जवाब देने के लिए बैठी है नवंबर-दिसंबर 2023 का जब वक्त आएगा तो मध्यप्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा। आपको बता दें कि ग्वालियर के अल्प प्रवास पर आए डॉ गोविंद सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह बयान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed