MP News: ओडिशा के पुरी में ग्वालियर के तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, पुरी दर्शन करने गए थे श्रद्धालु
घटना पुरी जिले सखीगोपाल मंदिर के पास की बताई जा रही है। ग्वालियर से बस पांच दिवसीय यात्रा के लिए निकली थी। बस में आग लगने के वक्त सभी यात्री बस से बाहर थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार घटना पुरी जिले सखीगोपाल मंदिर के पास की बताई जा रही है। ग्वालियर से बस पांच दिवसीय यात्रा के लिए निकली थी। बस में आग लगने के वक्त सभी यात्री बस से बाहर थे। आग तेजी से बस में फैली। आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। बताया जा रहा है कि बस में रखा सामान भी जल गया है। इधर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछी। बस में आग कैसे लगी इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इसकी जांच की जा रही है।
संबित पात्रा ने घटना का वीडियो और जानकारी ट्वीट से साझा की है। उन्होंने लिखा कि पुरी में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से महाप्रभु जगन्नाथ एवं गोपालजीउ के दर्शन हेतु आए दर्शनार्थियों से भरी बस में आग लगने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई, तत्पश्चात घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव के कार्यों की निगरानी की। महाप्रभु जगन्नाथ जी की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।
पुरी में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से महाप्रभु जगन्नाथ एवं गोपालजीउ के दर्शन हेतु आए दर्शनार्थियों से भरी बस में आग लगने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई, तत्पश्चात घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव के कार्यों की निगरानी की।
महाप्रभु जगन्नाथ जी की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित एवं स्वस्थ है। pic.twitter.com/YNhet7w4az— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 9, 2023
