फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   petrol and diesel price people are purchasing oil from up and sale illegally in datiya gwalior

मध्यप्रदेश : यूपी से 50-50 लीटर के ड्रम में पेट्रोल ला रहे लोग, दतिया और भांडेर में अवैध तरीके से बेच रहे

Sat, 13 Mar 2021 10:00 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 13 Mar 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
petrol and diesel price people are purchasing oil from up and sale illegally in datiya gwalior
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

देश में मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल के दामों ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार है तो वहीं डीजल भी 90 रुपये के ऊपर की कीमत पर बिक रहा है। लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के झांसी की सीमा से सटे दतिया और भांडेर पेट्रोल पंप पर बिक्री तीन से चार गुना घट गई है।

विज्ञापन


वहीं उनाव का पेट्रोल पंप तो बंद हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि दतिया से तुलना करें तो झांसी में पेट्रोल 10.57 रुपये और डीजल 8.46 रुपये प्रति लीटर सस्ता बिक रहा है। इसलिए दतिया और भांडेर के लोग ट्रैक्टर, मेटाडोर और बाइक पर सवार होकर 50-50 लीटर पेट्रोल के ड्रम ला रहे हैं। यही नहीं अवैध तरीके से इसे बेच भी रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि झांसी में दतिया की सीमा से सटे एक पेट्रोल पंप पर दिन में सात हजार लीटर से ज्यादा पेट्रोल और डीजल की बिक्री होती है। इसमें से अकेले दतिया के लोग ही पांच हजार लीटर तेल खरीदते हैं। दतिया में 70 फीसदी लोग उत्तर प्रदेश से पेट्रोल और डीजल खरीदकर ला रहे हैं। वहीं उनाव में 75 फीसदी और भांडेर में 65 फीसदी लोग उत्तर प्रदेश से पेट्रोल और डीजल खरीद कर ला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दतिया और झांसी में तेल की कीमतों में अंतर

तेल                   दतिया                झांसी                अंतर

पेट्रोल            100.5 रुपये        90.31 रुपये         10.57 रुपये
डीजल             89.93 रुपये       81.85 रुपये         8.46 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed