फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Notice to Congress President Kharge, sought reply for showing Ashok Chakra in the middle of the word INDIA

MP News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस, INDIA शब्द के बीच में अशोक चक्र दिखाने पर मांगा जवाब

Mon, 11 Sep 2023 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 07:08 PM IST
सार

ग्वालियर के एक वकील ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कानूनी नोटिस भिजवाया है। मामला विपक्षी गठबंधन इंडिया संबंधित ट्वीट से जुड़ा है। खरगे से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन
Notice to Congress President Kharge, sought reply for showing Ashok Chakra in the middle of the word INDIA
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ग्वालियर के एक अधिवक्ता ने कानूनी नोटिस भेजा है। उनसे तीन दिन में INDIA शब्द के बीच में अशोक चक्र दिखाने पर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने की दशा में अधिवक्ता उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए आगे बढ़ने की बात भी कह रहे हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि ये नोटिस ग्वालियर के कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले भाजपा के समर्थित अधिवक्ता अवधेश तोमर ने भिजवाया है। दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर हैंडल पर विपक्षी दलों के समूह इंडिया गठबंधन का एक लोगो अपनी वेबसाइट पर जारी किया था। इसमें अंग्रेजी में इंडिया लिखे शब्दों के बीच में अशोक चक्र को प्रदर्शित किया गया था। भाजपा समर्थित वकील का कहना है कि कोई भी राजनीतिक दल इस चिन्ह का अपने व्यक्तिगत लोगो पर  प्रदर्शन अथवा अन्य कहीं इस्तेमाल नहीं कर सकता। यह राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह है। इसे लेकर भाजपा के पदाधिकारी और वकील अवधेश तोमर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब चाहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि खरगे इसके लिए माफी मांगें। समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित कराएं और अशोक चिन्ह को हटाएं। खास बात यह है जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच तलवार खिंची हुई है। इसी विवाद के चलते केंद्र सरकार अब इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed