{"_id":"64075358cc0d99ed0b00b2c8","slug":"narendra-singh-tomar-says-on-hailstorm-in-mp-efforts-will-be-made-to-compensate-farmers-for-ruined-crop-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ओला वृष्टि पर बोले केंद्रीय कृषि मंत्री- किसानों की बर्बाद हुई फसल की भरपाई करने का किया जाएगा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ओला वृष्टि पर बोले केंद्रीय कृषि मंत्री- किसानों की बर्बाद हुई फसल की भरपाई करने का किया जाएगा प्रयास
Tue, 07 Mar 2023 08:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:38 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कई जिलों में सोमवार रात ओले गिरने से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। इसे लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि किसानों के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार खड़ी हुई है। उनकी फसल को हुए नुकसान की भरपाई करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में ओला वृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसल को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान सामने आया है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों के साथ प्रदेश और केंद्र की सरकार खड़ी हुई है। स्वाभाविक रूप से किसानों को कभी-कभी प्राकृतिक रूप से काफी नुकसान होता है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार ऐसे विषयों को संज्ञान में लेकर जो प्रक्रिया है। उसके तहत आगे का काम करेगी। किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार रात ओले गिरने से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने को लेकर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि देर आए, दुरुस्त आए। ईश्वर सभी को सदबुद्धि दे, पीएम अच्छा कर रहे हैं, ये सच सब लोग मानने लगे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि 2023 में मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार फिर बनेगी, कांग्रेस के लोग नंवबर तक सपने देख सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद एक बार फिर से होली के बाद टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। यहां 10 मार्च को पहले चरण में तीन टाइगरों को खुले रेंज में छोड़ा जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शिवपुरी की सेंक्चुरी बहुत पुरानी सेंक्चुरी है। 10 मार्च को यहां शेर आएंगे और प्रधानमंत्री का वन्यजीवों के संरक्षण का विजन इससे और स्पष्ट हो जाएगा। राज्य सरकार के मंत्री भी ग्वालियर चंबल संभाग के लिए एक बड़ी सौगात बता रहे हैं।
विज्ञापन
