{"_id":"64e20d4d9c5c57513c072223","slug":"mp-politics-mp-pragya-singh-targeted-digvijay-singh-said-if-morality-is-left-then-do-not-show-your-face-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: सांसद प्रज्ञासिंह ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना, कहा- अगर नैतिकता बची है तो अपना मुंह ना दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: सांसद प्रज्ञासिंह ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना, कहा- अगर नैतिकता बची है तो अपना मुंह ना दिखाएं
Sun, 20 Aug 2023 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Aug 2023 06:58 PM IST
सार
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान सामने आया है। सांसद प्रज्ञा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह में अगर जरा सी नैतिकता है तो मुंह नहीं दिखाएं।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा द्वारा दंगे फैलाने की साजिश के बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा के नामी नेता उन पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान सामने आया है। सांसद प्रज्ञा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह में अगर जरा सी नैतिकता है तो मुंह नहीं दिखाएं।
कांग्रेस तो निर्बल पार्टी है। इसके लोग अधर्म पर चलने लगे हैं। नैतिकता को चुके हैं। अभी तो उनके मुंह से भी वही निकल रहा है, जो उनके मन में था। भगवा को आतंकवाद कहने वाले लोग क्या हिंदू की सहिष्णुता पर प्रश्न चिन्ह खड़े नहीं कर रहे। हिंदुत्व को आतंकवाद कहने वाले व्यक्ति क्या बोलेंगे। जनता ने उनको जवाब दिया है। उनमें जरा सी भी नैतिकता बची होगी तो वो अब मुंह नहीं दिखा सकते।
विज्ञापन
भोपाल सांसद प्रज्ञा ने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश सुरक्षित है और रहेगा और यह बात जनता को भी अच्छी तरीके से पता है। डरना भाजपा को नहीं आता है। जिन्होंने कुकर्म किए हैं, एवं भ्रष्टाचार किया है, अनाचार किया है, वे लोग डरते हैं। भाजपा अपने सिद्धांतों पर खड़ी हुई है, निडर है और देश के विकास के लिए खड़ी है।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हिंदू राष्ट्र है और रहेगा। इसमें कमलनाथ क्या बोलेंगे जो हिंदू का विरोध कर रहा है और श्री राम के अस्तित्व को नकार रहा है। जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं, वो लोग हिंदू पर बोलेंगे? जिन लोगों को हिंदू की परिभाषा मालूम नहीं है वो क्या बोलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज चुनाव को लेकर प्रदेश कार्य समिति की बैठक काफी महत्वपूर्ण है।