{"_id":"65e49158ddd9a00bed03b8a3","slug":"mp-news-supporters-of-bjp-candidate-clashed-in-front-of-gwalior-bjp-office-bullets-fired-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर भाजपा कार्यालय के सामने भिड़े BJP प्रत्याशी के समर्थक, चली गोलियां, फायरिंग में एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर भाजपा कार्यालय के सामने भिड़े BJP प्रत्याशी के समर्थक, चली गोलियां, फायरिंग में एक युवक घायल
Sun, 03 Mar 2024 08:33 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 08:33 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने के बाद भारत सिंह कुशवाह बाड़े स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे थे। अपने नेता के स्वागत सम्मान को लेकर मौजूद दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात गोली चलने तक जा पहुंची। एक समर्थक घायल हुआ है।
विज्ञापन
ग्वालियर में भाजपा कार्यालय के बाहर विवाद हो गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजनीति में अपने नेता के लिए समर्थन आम बात है, लेकिन जब इसी समर्थन और नारेबाजी में लोग उत्तेजित हो जाते हैं तो वह विवाद का कारण बन जाता है। ऐसा ही एक विवाद ग्वालियर में देखने को मिला, जब लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई भाजपा की पहली सूची में अपना नाम आने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे भारत सिंह कुशवाह के स्वागत को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर फायरिंग भी की गई। इसमें एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। फिलहाल पुलिस अभी जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने के बाद भारत सिंह कुशवाह बाड़े स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे थे। जब वे कार्यालय में भीतर तभी उनके स्वागत के लिए कार्यालय के बाहर समर्थकों की खासी भीड़ एकत्र थी। इसी भीड़ में अपने नेता के स्वागत सम्मान को लेकर मौजूद दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक आ गई। मारपीट की इस घटना का मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया जो वायरल हो रहा है, लेकिन यह मामला सिर्फ मार पीट तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि दोनों के बीच पिस्तौल से एक राउंड फायर किया गया। गोली दूसरे पक्ष के कंधे में लगी है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है तो वही आरोपी को भी पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आयुष गुप्ता ने बताया कि हमें खबर मिली थी कि भाजपा कार्यालय के पास फायरिंग की घटना हुई है। जिसमें धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति को गोली लगी और रुस्तम नाम के व्यक्ति को पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। कुछ पुराने विवाद कीभी बात सामने आ रही है। फिलहाल जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि टिकट को लेकर जो जुलूस चल रहा उसमें यह लोग आए थे। कुछ पुराना विवाद भी है। फिलहाल दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद किसी परिणाम पर पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जो पिस्टल मिली है। वह भी अवैध है। इसलिए कई एंगल पर जांच की जा रही है।