फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Shock to Congress in Chambal, Scindia included more than 200 Congressmen in BJP.

MP News: चंबल में कांग्रेस को झटका, सिंधिया ने 200 से अधिक कांग्रेसियों को भाजपा में कराया शामिल

Wed, 24 Jan 2024 03:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 03:48 PM IST
सार

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक राकेश सिंह मावई के नेतृत्व में 228 कार्यकर्ताओं ने सिंधिया महल में भाजपा का दामन थामा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन्हें भाजपा में शामिल कराया। 

विज्ञापन
MP News: Shock to Congress in Chambal, Scindia included more than 200 Congressmen in BJP.
ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद भी पार्टी बदलने वालों का सिलसिला जारी है। चंबल में फिर कांग्रेस को झटका लगा है। यहां से दो सैकड़ा नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन



विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पांच दिवसीय दौरे पर ग्वालियर-चंबल अंचल में है और वे हर जिले में अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। इसी बीच सिंधिया ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक राकेश सिंह मावई के नेतृत्व में 228 कार्यकर्ताओं ने सिंधिया महल में भाजपा का दामन थामा है। मुरैना विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे राकेश मावई अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज राकेश मावई ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थाम लिया था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष दिल्ली पहुंचकर राकेश मावई ने भाजपा की सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सिंधिया के ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस में राकेश मावई कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे थे। यहां सिंधिया के समक्ष सभी पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में मुरैना की महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संजू शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष हसनैन खान, बानमोर ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं मुरैना दक्षिण के सभी सेक्टर और मुरैना उत्तर के 15 सेक्टर एवं 7 मंडल एवं जिला पदाधिकारी और ब्लॉक पदाधिकारी समेत आईटी सेल की प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी शामिल हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव नजदीक होने से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed