फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Seeing her husband dark complexion in Gwalior his wife left him and started living with her lover

MP News: पति का रंग काला, पत्नी घर छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी, डेढ़ महीने की मासूम मां के लिए तड़प रही

Tue, 09 Jul 2024 04:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Jul 2024 04:09 PM IST
सार

पीड़ित की मां ने कहा कि हमने बहू को रखने का काफी प्रयास किया। लेकिन, वह हर बार क्लेश करके चली जाती है। बहू कहती है कि लड़के का रंग काला है, इसलिए मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती। इसी कारण से वह घर छोड़कर कई बार जा चुकी है। हमें न्याय चाहिए। 

विज्ञापन
MP News: Seeing her husband dark complexion in Gwalior his wife left him and started living with her lover
जनसुनवाई में पहुंचा पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जनसुनवाई के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक पत्नी ने अपने पति को महज उसके काले रंग के लिए छोड़ दिया। इतना ही नहीं महिला अपनी डेढ़ माह की बच्ची को भी अपने ससुराल छोड़कर मायके चली गई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर के एसपी कार्यालय में चल रही जनसुनवाई में विशाल मोगिया अपने परिवार के साथ पहुंचा। उसने महिला थाना डीएसपी किरन से मुलाकात की और बताया कि उनकी पत्नी घरवालों को प्रताड़ित करती है। उसकी  शादी को एक साल से अधिक का समय हो चुका है, उनकी डेढ़ महीने की एक बेटी भी है। उनकी पत्नी 10 दिन पहले अपनी बच्ची को ससुराल में छोड़कर कहीं चली गई है। पति और उसके परिवार का कहना है कि महिला घर आकर रहे। अगर, वह साथ नहीं रहना चाहती है तो तलाक दे सकती है।  
विज्ञापन


विशाल ने बताया कि पत्नी अपने मायके के दम पर उनके घर में क्लेश करती रहती है। हर समय मरने की धमकी देती है। कई बार उसने रेल की पटरी पर जाकर ट्रेन से कटने का प्रयास भी किया है। एक बार उसके पिता ने बहू को बचाने का प्रयास किया तो उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनके हाथ पैर में भी फैक्चर हो गया था। पति का आरोप है कि पत्नी किसी और आदमी के चक्कर में अपनी बच्ची को भी छोड़ कर चली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल की मां ने कहा कि हमने बहू को रखने का काफी प्रयास किया। लेकिन, वह हर बार क्लेश करके चली जाती है। बहू कहती है कि लड़के का रंग काला है, इसलिए मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती। इसी कारण से वह घर छोड़कर कई बार जा चुकी है। अपने माता-पिता के कहने पर हर समय घर में क्लेश करती रहती है। 


विशाल की मां ने कहा कि अगर, उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगे। डीएसपी किरण ने बताया कि परिवार का आवेदन महिला थाने में भी लगा हुआ है। जल्द ही दोनों को बुलाकर काउंसलिंग करवाई जाएगी। दोनों के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने की कोशिश की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed