{"_id":"64a6b010a423d238890d78bf","slug":"mp-news-scindia-said-on-direct-urination-such-incident-stigma-on-mankind-welcomed-priyanka-gandhi-s-visit-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीधी पेशाबकांड पर बोले सिंधिया- ऐसी घटना मानव जाति पर कलंक, प्रियंका गांधी के दौरे का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीधी पेशाबकांड पर बोले सिंधिया- ऐसी घटना मानव जाति पर कलंक, प्रियंका गांधी के दौरे का किया स्वागत
Thu, 06 Jul 2023 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 05:44 PM IST
सार
ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए हैं। उन्होंने देश के विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। सीधी पेशाबकांड की उन्होंने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में सियासी उबाल ला रहे सीधी के पेशाबकांड पर अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे मानवजाति को कलंकित करने वाला बताया है।
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए हैं। सिंधिया का एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर चंबल अंचल में आ रही प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल में अतिथियों का स्वागत किया जाता है। यह हमारी हमेशा से परंपरा रही है कि हम अतिथियों का स्वागत करते हैं। सिंधिया ने कहा कि यह प्रजातंत्र है और सभी कार्यक्रम करने का हक है और जनता के बीच में जाने का हक है।
सिंधिया ने कहा कि विपक्ष न तो युवाओं के बारे में सोच रहे हैं और ना ही किसानों के बारे में सोच रहे हैं। वे केवल एक ही सोच पर केंद्रित है वह कुर्सी और सत्ता की सोच रखते हैं। वह सिर्फ सत्ता और कुर्सी की भूख रखते हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल कोई किसी का गढ़ नहीं होता है, यह ओछी मानसिकता है और एक दुर्भाग्यपूर्ण सोच है। आधुनिक युग में प्राचीन युग की तरह लोगों के साथ एक रिश्ता होता है एक संबंध होता है। यह संबंध भावनाओं का और विकास का होता है। यह सोच और प्रगति की कठिनाई कांग्रेस में हमेशा से रही है।
विज्ञापन
सीधी घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है
सीधी जिले में आदिवासी पर पेशाब करने के मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि हमारे देश में अगर ऐसी कोई घटना हो तो उस व्यक्ति को सख्त से सख्त कड़ी सजा देना चाहिए। ऐसी घटना मानव जाति पर कलंकित है, इस घटना पर सरकार ने सख्त से सख्त निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस घटना के बाद लगातार नजर बनाए हुए हैं और इस घटना के आरोपी पर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना की जितनी निंदा करूंगा उतनी कम होगी।