फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Mukesh Ambani gets threat again Letter found in donation box of Achleshwar temple in Gwalior

MP News: 'मेरा अगला टारगेट मुकेश अंबानी...', ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर की दानपेटी से निकली चिट्ठी

Mon, 05 Aug 2024 07:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 07:40 PM IST
सार

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को एक बार फिर धमकी मिली है। आपको बता दें कि ग्वालियर जिले के अचलेश्वर मंदिर की दानपेटी से धमकी भरा लेटर निकला है, जिसमें 100 रुपये के स्टांप पर लिखा है कि मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरुभाई अंबानी है।

विज्ञापन
MP News Mukesh Ambani gets threat again Letter found in donation box of Achleshwar temple in Gwalior
दानपेटी से निकली चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव की दान पेटी खोलने के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब दान पेटी में मुकेश धीरूभाई अंबानी को धमकी दी गई। जब दान की रकम की गिनती की गई तो एक स्टांप पर लिखा हुआ था कि मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूबाई अंबानी।

विज्ञापन


बता दें कि स्टांप पर पता भी लिखा हुआ है, जिसमें किसी मनोज शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी बालाजी विहार गुढ़ी गुढ़ा का नाका, कंपू ग्वालियर लिखा हुआ है। स्टांप निकलने के बाद प्रबंधन ने इसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह स्टांप तब निकला, जब अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियों में आए दान की रकम की गिनती की जा रही थी।
विज्ञापन


अचलेश्वर मंदिर के दान-पत्र एक महीने बाद रविवार की सुबह खोले गए। इस माह चढ़ावे के रूप में अचलनाथ भक्तों ने उनकी गुल्लक में छह लाख 53 हजार 450 रुपये अर्पित किए हैं, जो कि पिछले महीने की तुलना एक लाख पांच हजार एक सौ पचास रुपये अधिक हैं। इसमें सावन महीने के पहले व दूसरे सोमवार की चढ़ौत्री भी शामिल है। दोनों सोमवारों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि चढ़ौत्री के रूप में आई हैं। दान पत्र में 20 ग्राम और 10 ग्राम चांदी के सिक्के भी निकले हैं। इस महीने भक्तों ने चढ़ौत्री के साथ-साथ अपनी समस्याओं को पत्र भी भगवान अचलनाथ के चरणों में निराकरण के लिए अर्पित किए हैं। इनमें घरेलू और पारिवारिक समस्या से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दान-पात्र में भगवान अचलनाथ के भक्तों की अर्जी के पत्र निकले हैं। एक भक्त ने लिखा है कि मुझे तीन हजार रुपये की आवश्यकता है। मैं यह रुपये हार गया हूं, मेरी व्यवस्था कर दो। इसके अलावा घर परिवार की समस्या से जुड़े पत्र हैं। एक पत्र में युवती के नाम का भी निकला है। अचलेश्वर संचालन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय एनके मोदी के निर्देशन पर बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंदिर में लगे चौदह दान पत्रों के ताले खोले गए। गिनती के लिए पहले नोटों को छांटकर उनकी गड्डियां बनाईं गईं। उसके बाद नोटों की गिनती की गई। मंदिर के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस माह चढ़ौत्री के रूप में छह लाख 53 हजार 450 रुपये की राशि निकली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed