फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Massive Fire at Gwalior Multi and Thread Factory: Five Cylinders Explode Details in Hindi

MP News: ग्वालियर में मल्टी और धागा कारखाने में लगी भीषण आग, पांच सिलेंडर फटे, दो दमकल कर्मी घायल

Thu, 10 Apr 2025 11:16 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 11:16 AM IST
सार

ग्वालियर की एक मल्टी और धागा कारखाने में सुबह चार बजे से भीषण आग लगी है। अंदर रखे पांच एलपीजी गैस सिलेंडर भी फट गए हैं, जिससे दो फायर कर्मी भी घायल हो गए हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
MP News Massive Fire at Gwalior Multi and Thread Factory: Five Cylinders Explode Details in Hindi
सुबह चार बजे लगी आग, काबू पाने के प्रयास जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के खासगी बाजार इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भयावह थी कि पूरी बिल्डिंग में लपटें फैल गईं। इस दौरान पांच एलपीजी गैस सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हुए, जिसके चलते फायर अमले के दो कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आग इतनी भयानक थी कि एयरफोर्स स्टेशन से भी फायर अमले को बुलाया गया था। नगर निगम और एयरफोर्स स्टेशन के फायर अमले ने मिलकर आग पर सुबह तक काबू पाया। घटना में धागा फैक्टरी पूरी तरह जल गई। बिल्डिंग के अन्य फ्लैटों में रहने वाले लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उनका सामान भी आग में जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कुंवारा है डॉ. कैम, दस्तावेज में पत्नी-बच्चों के नाम फर्जी, MBBS की डिग्री असली बताई; किए बड़े खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, मल्टी में रहने वाले लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह से मल्टी के मालिक निर्मल सुखवानी की लापरवाही है, क्योंकि वह धागा फैक्ट्री संचालित कर रहे थे। मल्टी की न तो फायर एनओसी थी और न ही सुरक्षा के कोई उपकरण। ऐसे में अब वे मुआवजे और पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनका पूरा सामान और नकद राशि जलकर खाक हो गए हैं। उनके पास पहनने तक के कपड़े भी नहीं बचे हैं।


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने बताया कि जब दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, तब पहले एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद एक घंटे के भीतर कुल पांच सिलेंडर फटे जिससे आग और तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने भवन के अंदर जाकर आग पर काबू पाया।


(जलते हुए सिलेंडर)

स्थानीय लोगों का कहना है कि कलां गोपाल नामक यह मल्टी एक रिहायशी इमारत है। इसके निचले हिस्से में डोरा (धागा) बनाने का अवैध कारखाना चल रहा था। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कारखाने में मौजूद धागा बनाने की सामग्री अत्यंत ज्वलनशील थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। यदि समय रहते मल्टी में रहने वाले लोग नीचे नहीं उतरते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। नगर निगम के दमकल कर्मियों का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से धागे की सामग्री में आग लगी और सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed