{"_id":"6338698e7caf75210e0dcfa0","slug":"mp-news-imprisoned-on-the-pretext-of-job-raped-for-two-months-by-making-obscene-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नौकरी का झांसा देकर फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर दो महीने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नौकरी का झांसा देकर फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर दो महीने किया दुष्कर्म
Sat, 01 Oct 2022 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:53 PM IST
सार
नौकरी लगवाने के नाम मजबूर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती नौकरी लग जाने की उम्मीद में चुप रही, इसी का फायदा आरोपी उठाता रहा। उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देकर आरोपी ने दो महीने तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में युवती को नौकरी का झांसा देकर शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया फिर दो महीने तक उसी से ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर की है। आरोपी फिलहाल फरार है।
जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर शहर के लक्ष्मणपुरा का है। पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने शिकायत की है। उसने बताया कि उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह नौकरी तलाश रही थी। इसी बीच उसे लखन वर्मा नामक युवक मिला, जिसने बताया कि वह जयारोग्य अस्पताल में कर्मचारी है और वह उसकी नौकरी लगवा सकता है। कुछ दिन पहले लखन ने उसे कटोराताल के पास मिलने बुलाया। यहां किसी व्यक्ति से मिलाया और उसने आश्वासन दिया कि वह उसकी एक अस्पताल में नौकरी लगवा देगा।
कुछ दिन बीतने के बाद लखन वर्मा ने युवती को फिर किसी नौकरी लगवाने वाले से मिलवाने के लिए विश्वविद्यालय स्थित लीलाज गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां उसने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी दुष्कर्म करने लगा। दो महीने गुजरने के बाद भी न तो उसकी नौकरी लगी न ही उसका शोषण बंद हुआ। परेशान युवती ने आखिरकार विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर शिकायत कर दी।
विज्ञापन
एएसपी शहर राजेश दंडौतिया ने बताया कि एक युवती ने शिकायत की है कि एक युवक ने खुद को जेएएच का कर्मचारी बताकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे रेप किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।