{"_id":"65bbca8d574f3dde93058205","slug":"mp-news-gwalior-to-ahmedabad-flight-took-off-the-city-connected-to-seven-cities-with-air-connectivity-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर से अहमदाबाद फ्लाइट ने भरी उड़ान, सात शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर से अहमदाबाद फ्लाइट ने भरी उड़ान, सात शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा शहर
Thu, 01 Feb 2024 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:21 PM IST
सार
अहमदाबाद से ग्वालियर के लिए यह फ्लाइट सुबह 10:55 बजे उड़ान भरेगी और यह फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगी। जबकि ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए दोपहर 1:20 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट अहमदाबाद दोपहर 2:50 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
ग्वालियर-अहमदाबाद उड़ान का शुभारंभ
- फोटो : iStock
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को अकासा एयर की ग्वालियर-अहमदाबाद उड़ान का वर्चुअल शुभारंभ किया। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री सेवानिवृत्त जनरल डॉ. व्ही के सिंह भी वर्चुअल रूप से आयोजन में शामिल हुए। ग्वालियर से अहमदाबाद फ्लाइट के जरिए लोग डेढ़ घंटे में अपना सफर आसान कर सकेंगे। आज पहले दिन अहमदाबाद के लिए 53 यात्री ग्वालियर आए। जबकि ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए 44 यात्री गए।
बता दें कि ग्वालियर को अभी तक सात शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। ग्वालियर-अहमदाबाद हवाई सेवा को अकासा एयरलाइंस शुरू कर रही है। इस एयरलाइंस ने एक साल पहले दो विमानों से सेवा शुरू की थी। 12 महीने में इसके फ्लाइट्स की संख्या 20 तक पहुंच गई है। इस कंपनी ने अब 150 विमानों का ऑर्डर दिया है। अकासा एयरलाइन ने ग्वालियर अहमदाबाद फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। अहमदाबाद से ग्वालियर के लिए यह फ्लाइट सुबह 10:55 बजे उड़ान भरेगी और यह फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगी। जबकि ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए दोपहर 1:20 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट अहमदाबाद दोपहर 2:50 पर पहुंचेगी।
पर्यटन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह उड़ान दोनों शहरों के बीच वाणिज्यिक संबंध विकसित करने में प्रमुख भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि हम बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंधिया के सहयोग से एक हवाई अड्डा भी विकसित कर रहे हैं। यादव ने कहा कि सिंधिया के नेतृत्व में विमानन क्षेत्र नई गति से बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश को अधिक हवाई कनेक्टिविटी मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-बेंगलुरु उड़ान के बाद, नई अहमदाबाद उड़ान पर्यटन उद्योग को और अधिक प्रोत्साहित करेगी। सीएम यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्तमान में 26 हवाई पट्टियां हैं जिनमें चार निजी संस्थाओं की हैं। राज्य के हर मंडल में हवाई पट्टियां विकसित करने के बाद सरकार जिलों में भी हवाई पट्टियां बनाएगी।
विज्ञापन
सात शहरों से जुड़ा ग्वालियर
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उनका मंत्रालय हवाई चप्पल पहनने वाले आम लोगों के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा को ध्यान में रखते हुए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास के तहत, ग्वालियर अब सात बड़े शहरों - बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई और अयोध्या से जुड़ गया है।
पहले दिन अच्छा रिस्पांस
गौरतलब है कि ग्वालियर चंबल संभाग में कपड़ा और डायमंड का व्यवसाय सबसे अधिक है। यह अपना व्यापार करने के लिए अहमदाबाद आते-जाते रहते हैं। अभी उनको ट्रेन में पहुंचने के लिए 24 घंटे का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन आज से एयरलाइंस की नई फ्लाइट शुरू होने की वजह से यह सफर महज डेढ़ घंटे का हो गया है। इस नई फ्लाइट में सिर्फ 4389 का टिकट है। पहले दिन यात्रियों का काफी अच्छा रिस्पांस भी देखने को मिला है।