फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News BJP MLA hooliganism brutally beats youth with sticks

MP News: बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी, बेरहमी से युवक की लाठी-डंडों से की पिटाई

Wed, 10 Apr 2024 08:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 08:21 PM IST
सार

बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक काले रंग की स्कॉर्पियो और एक सफेद सफारी खड़ी है। स्कॉर्पियो से एक शख्स लाठी लेकर सफेद कार के पास खड़े युवक पर हमला करते हुए देखा जा रहा है।

विज्ञापन
MP News BJP MLA hooliganism brutally beats youth with sticks
युवक के साथ मारपीट करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का है। वीडियो में देखा जा रहा है कि विधायक प्रीतम लोधी अपनी गाड़ी से लाठी निकालते हैं और फिर एक युवक की बेरहमी से मारपीट शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही लाठी से गाड़ी की तोड़फोड़ भी की है।

विज्ञापन


वहीं, विधायक की गुंडागर्दी से जुड़े इस मामले पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक सरेआम एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। भाजपा में इसी टैलेंट के आधार पर टिकट भी दिया जाता है। प्रीतम लोधी को चार बार टिकट दिया गया, उन्होंने अपने नामांकन फार्म में भी भरा है कि उन पर 56 से ज्यादा कैसे चल रहे हैं, जिनमें हत्या और हत्या करवाने जैसे गंभीर मामले भी हैं। भाजपा का कहना है कि हम चुनाव जीत रहे हैं, इसलिए अपराध करें या अत्याचार करें सभी जायज है। लेकिन जनता जनार्दन जिताना जानती है तो सबक सिखाना भी जानती है। इसलिए मेरा अनुरोध है कि लोकसभा चुनाव है, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सबक सिखाएं और देश से तानाशाही खत्म करें।
विज्ञापन


विधायक ने दी सफाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने बातचीत में दावा किया है कि वह वीडियो उनका नहीं है, उनके परिवार के सदस्य का है और घर का आपसी मामला है, जिस सदस्य की पिटाई की जा रही है वह परिवार का सदस्य है और शराब पीकर हंगामा किया करता था, जिसको लेकर मारपीट की गई थी। लेकिन यह वीडियो भी पांच साल से ज्यादा पुराना है। वहीं, ग्वालियर के वर्तमान सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का भी कहना है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में झूठा प्रोपेगेंडा और माहौल बना रही है, इससे उन्हें कुछ लाभ नहीं होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed