फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Bhumi Pujan of Medical College in Sheopur, Shivraj said – development is raining

MP News: श्योपुर में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, शिवराज बोले- विकास का रंग बरस रहा है

Sun, 12 Mar 2023 08:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 12 Mar 2023 08:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर में मेडिकल कॉलेज और मूझरी डैम परियोजना का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी पर श्योपुर में विकास का रंग बरस रहा है। 
 

विज्ञापन
MP News: Bhumi Pujan of Medical College in Sheopur, Shivraj said – development is raining
श्योपुर में शिवराज को महिलाओं ने लाड़ली बहना राखी बांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि आज रंगपंचमी है। रंगपंचमी के दिन श्योपुर की इस पवित्र धरती पर विकास का रंग बरस रहा है। यह विकास, जनकल्याण और गरीबों के उत्थान का रंग अगर बरस रहा है तो वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा की सरकार के कारण बरस रहा है। भाजपा की सरकार ने एक दिन में इतने विकास कार्य किए हैं कि दूसरी सरकारों ने कभी नहीं किए होंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को  श्योपुर में 258 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज और 414.79 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मूझरी डैम परियोजना का भूमिपूजन किया। साथ ही 167.58 करोड़ रुपये की लागत की सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री तुलसी सिलावट और प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य मंत्री और विधायक भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


जो पिछड़ गए, उन्हें पैसे की कमी नहीं आएगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट दबाकर महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शिवराज ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, बड़ी रेलवे लाइन, सिंचाई परियोजना सहित तमाम काम हमारी सरकार कर रही है। अगर मैं गिनाने लग जाऊं तो शाम हो जाएगी, फिर भी गिना नहीं सकूंगा। हमारी सरकार ने इतना विकास किया है, जितने विकास की कल्पना किसी ने स्वप्न में भी नहीं की होगी। विकास के यह काम श्योपुर में लगातार चलेंगे। विकास के दौर में जो जिले पीछे रह गए हैं, उन्हें पैसे की कमी नहीं आने देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लाड़ली लक्ष्मी से लखपति बनाया, अब बहनों की चिंता
शिवराज ने कहा कि पहले बहन और बेटी भेदभाव का शिकार होती थी। हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और 40 लाख लाडली लक्ष्मी को हमने लखपति बना दिया। गरीब बेटी की शादी की चिंता न करें, इसके लिए शादी की जिम्मेदारी मामा ने की है। हमारी सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें हर क्षेत्र में अच्छे पदों पर पहुंचाने का काम किया है। अब हमने लाड़ली बहना योजना बनाई है। बहना जो लिखकर देगी, वह आमदनी के तौर पर उसे स्वीकार करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed