{"_id":"62bd397ba04f075d974e52a5","slug":"mp-news-annoyed-by-not-getting-a-place-in-kamal-nath-s-general-meeting-mirchi-baba-sat-in-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ की आमसभा में जगह न मिलने से नाराज मिर्ची बाबा जमीन में बैठे, कांग्रेसियों ने मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ की आमसभा में जगह न मिलने से नाराज मिर्ची बाबा जमीन में बैठे, कांग्रेसियों ने मनाया
Thu, 30 Jun 2022 11:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:19 AM IST
सार
ग्वालियर में मिर्ची बाबा की नाराजगी देखने को मिली। वे कमलनाथ की आमसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जब उन्हें मंच पर जगह नहीं मिली तो वह नाराज होकर मंच के सामने जमीन पर बैठ गए, जिसके बाद कांग्रेसियों ने उन्हें मनाया और मंच पर जगह दी।
विज्ञापन
मिर्ची बाबा को मनाता कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में पूर्व सीएम कमलनाथ की आमसभा में मिर्ची बाबा को मंच पर जगह न मिलने से वह नाराज होकर मंच के सामने ही जमीन पर बैठ गए। जैसे ही पूर्व सीएम कमलनाथ और आमसभा में शामिल बड़े नेताओं ने मिर्ची बाबा को देखा तो वे तत्काल मंच से नीचे उतरे और मिर्ची बाबा को मनाया उसके बाद मिर्ची बाबा को मंच पर ले गए और उन्हें स्थान दिया।
दरअसल कमलनाथ महापौर प्रत्याशी शोभा सतीश सिकरवार के समर्थन में फूलबाग पर आमसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। पूर्व सीएम कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष सहित कई बड़े नेता मंच पर विराजमान हुए तो मिर्ची बाबा को जगह नहीं मिली, उसके बाद मिर्ची बाबा मंच के सामने जमीन पर बैठ गये। मंच पर बैठे पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई बड़े नेताओं ने मिर्ची बाबा को जमीन पर बैठे देखा, उसके बाद कांग्रेसी नेता नीचे उतरकर आए और बाबा को मना कर मंच पर ले गये और उन्हें मंच पर बैठाया।
बता दें, मिर्ची बाबा लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वह कमलनाथ की सरकार में निगम अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल अंचल में अवैध खनन और गौ रक्षा को लेकर लगातार आंदोलन करते रहते हैं। यही वजह है कि मिर्ची बाबा पर ग्वालियर चंबल अंचल में कई बार जानलेवा हमला भी हो चुका है।