फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News A dacoit carrying a reward of Rs 50,000 killed in forests of Gwalior region

MP News: ग्वालियर अंचल के जंगलों में 50 हजार के इनामी डकैत की दस्तक, तीन थानों का पुलिस फोर्स जंगल में कूदा

Tue, 13 Feb 2024 05:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 05:20 PM IST
सार

ग्वालियर अंचल के जंगलों में 50 हजार के इनामी डकैत की दस्तक हुई है। ऐसे में तीन थानों का पुलिस फोर्स जंगल में कूद पड़ा है।

विज्ञापन
MP News A dacoit carrying a reward of Rs 50,000 killed in forests of Gwalior region
जंगल में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर चंबल की धरती पर एक बार फिर से डकैतों के कदमों की सरसराहट सुनाई दे रही है। दरअसल, जिले के घाटीगांव इलाके में 50 हजार के इनामी डकैत रामसहाय गुर्जर का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को पता लगी, उन्होंने सूचना पुलिस को दी और उसके बाद तीन थाने की पुलिस जंगलों में सर्चिंग के लिए उतर गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 50,000 के इनामी डकैत रामसहाय गुर्जर को बीते कुछ दिनों में घाटी गांव की भंवरपुर के जंगलों में देखा गया है। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी है। इसके बाद से पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रही है।
विज्ञापन



डकैत रामसहाय गुर्जर और ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल

आपको बता दें कि रामसहाय इस समय मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है। बताया जाता है कि डकैती की वारदात करने के बाद यह कुछ दिनों के लिए शांत हो जाता है और मामला ठंडा पड़ने के बाद किसी भी राज्य में जाकर अगली वारदात को अंजाम देता है। डकैत रामसहाय गुर्जर राजस्थान का रहने वाला है और चंबल रेंज आईजी द्वारा इस पर 30,000 का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर और धौलपुर पुलिस द्वारा 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इस तरह से यह 50 हजार का इनामी डकैत है। बीते कुछ दिनों से इसके ग्वालियर चंबल अंचल में होने की सूचनाएं मिल रही है। इसलिए देखने में आ रहा है कि ग्वालियर पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैत रामसहाय गुर्जर की मूवमेंट को लेकर ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि वह यहीं का रहने वाला है तो उसकी मूवमेंट की खबरें लगातार आती रहती हैं, जिसके लिए सर्चिंग की जा रही है। बीच में एक दो बार जब डेरा डालने की बात सामने आई थी तो पुलिस ने वहां दबिश दी थी। लेकिन वह लोग नहीं मिले, लेकिन फिर भी सर्चिंग लगातार चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed