फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Jyotiraditya Scindia suddenly arrived at Prabhat Jhas house closed door conversation

MP Political News: ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक पहुंचे प्रभात झा के घर, लंच के बहाने बंद कमरे में हुई गुफ्तगू

Fri, 01 Sep 2023 08:30 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 01 Sep 2023 08:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही महीने बचे हैं। इस बीच केंद्रीय  नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक प्रभात झा के घर पहुंचे। उन्होंने लंच के बहाने बंद कमरे में गुफ्तगू की। इसको लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
MP Jyotiraditya Scindia suddenly arrived at Prabhat Jhas house closed door conversation
ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रभात झा की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे बीजेपी में नए-नए समीकरण बनने लगे है। कभी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुखर विरोधी होकर उन्हें सबसे बड़ा भूमाफिया तक कह देने वाले बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की अब सिंधिया से नजदीकियां बढ़ती जा रहीं हैं। सिंधिया आज अचानक झा के मुरार स्थित घर पहुंचे और लंच के बहाने उनसे बन्द कमरे में गुफ्तगू की। पहला मौका है जब सिंधिया झा के ग्वालियर स्थित घर पर गए हों।

विज्ञापन


प्रभात झा को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का विरोधी माना जाता है। अभी एमपी चुनावों की कमान तोमर को ही सौंपी गई है। इसके बाद सिंधिया का झा के घर जाना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के घर मुलाकात को लेकर कहा कि यह हमारी सौजन्य भेंट है। समय के अभाव में मुलाकात नहीं हो पा रही थी। आज समय मिला तो मैं प्रभात जी के घर आया और साथ में बैठकर लंच किया। इस दौरान बातचीत भी की।
विज्ञापन


प्रभात झा ने कहा कि लंबे समय के बाद सिंधिया जी से मुलाकात हुई है। सिंधिया जी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हमारे बीच कोई शिकवे गिले नहीं हैं। क्योंकि चुनाव का समय है। ऐसे में पार्टी को किस तरह जीत दिलाई जा सके। इसको लेकर हमारे बीच चर्चा हुई। वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर प्रभात झा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा कदम है। एक साथ चुनाव होने से समय बचेगा। एक महीने के अंदर कॉलेज से लेकर संसद तक सभी चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इससे देश का विकास, प्रगति और उन्नति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed