फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Elections: Ravi Shankar Prasad says Opposition disappeared from country, now there is fighting among them

MP Election: पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री का बड़ा बयान; कहा- देश से विपक्ष गायब, अब आपस में चल रही है लड़ाई

Wed, 01 Nov 2023 05:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Nov 2023 05:20 PM IST
सार

Assembly Elections 2023: पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस का हाल क्या है। वहां तो सरकार बनी है नहीं और अभी से ही कुर्ता फाड़ने की बात हो रही है। लोग शांति चाहते हैं। सद्भाव चाहते हैं। विकास चाहते हैं।

विज्ञापन
MP Elections: Ravi Shankar Prasad says Opposition disappeared from country, now there is fighting among them
वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की वजह से भाजपा हो, कांग्रेस हो या अन्य पार्टी। सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का प्रदेश में तेजी से आवागमन हो रहा है। हाल ही में भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर आए थे, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसी बीच अब पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ग्वालियर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय नेताओं और प्रत्याशियों से मुलाकात कर चुनावी माहौल को समझा और जाना। इसके साथ ही पत्रकारों से भी चर्चा की।

विज्ञापन


रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की निर्णायक वजह होगी। भाजपा का संगठन यहां बहुत मजबूत है। भाजपा के लोगों ने शासन देखा है, कैसे मध्यप्रदेश बीमारू स्टेट से बाहर आ गया। कैसे यहां सड़क बनी है। ग्वालियर का मैंने एयरपोर्ट देखा, कितना सुंदर बन रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर मध्यप्रदेश का एक्सपोर्ट कितना बढ़ गया है और देश का पूर्व आईटी मंत्री हूं। मैं जानता हूं कि मध्यप्रदेश आईटी का एक बहुत बड़ा हब बन रहा है। तो यह देखा है लोगों ने इस प्रक्रिया को हम आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस का हाल क्या है। वहां तो सरकार बनी है नहीं और अभी से ही कुर्ता फाड़ने की बात हो रही है। लोग शांति चाहते हैं। सद्भाव चाहते हैं। विकास चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के दौरे को लेकर पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि वह कहीं भी जाएं, कहां उनपर रोक है। लेकिन वह क्या बोलेंगे इस पर सवाल है। राहुल गांधी जितना ही बोलते हैं। उतना ही कांग्रेस के लिए समस्या पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने आप ही के मीडिया पर देखा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने किस तरह कहा मुझसे बात न करें, जाकर दिग्विजय सिंह और उनके बेटे के कपड़े फाड़ें। हमने कहा था क्या। उन्होंने कहा कि इन लोगों का जो गठबंधन है वह तो गायब हो गया है। आपस में ही लड़ाई चल रही है। मेरा खाली कहना यह है कि इससे आपत्ति क्या है। यह बात नहीं है। लेकिन देश की राजनीति में कुर्ता फाड़ो यह एक नई गिरावट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed