{"_id":"6523cf74513d082ab80fd7d5","slug":"mp-election-2023-jyotiraditya-scindia-says-god-like-voters-of-five-states-will-support-pm-modi-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- पांच राज्यों के भगवान रूपी मतदाता पीएम मोदी को देंगे समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- पांच राज्यों के भगवान रूपी मतदाता पीएम मोदी को देंगे समर्थन
Mon, 09 Oct 2023 03:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 09 Oct 2023 03:31 PM IST
सार
MP Election 2023: ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सिंधिया ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे। जहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मध्यप्रदेश में लागू हुई आचार संहिता को लेकर सिंधिया ने कहा कि चुनाव आयोग का जो निर्णय है, उसका पालन हम सभी को करना है।
विज्ञापन
सिंधिया ने कहा, सबसे बड़ा दान मतदान का होता है। मुझे पूरा विश्वास है हमारे सभी पांचों प्रदेश के मतदाता भगवान स्वरूप हैं। उनका विकास और प्रगति के प्रति देश के वर्चस्व के प्रति पूरा समर्पण है। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों को पूर्ण आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा। यही कामना मैं दिल की गहराइयों से करता हूं।
विज्ञापन
विपक्ष द्वारा पीएम मोदी को पहले महादानव और अब रावण बताए जाने पर सिंधिया ने कहा है कि जिनकी विचारधारा हमेशा जनता के साथ नहीं है। बल्कि सिर्फ अपने साथी और कुर्सी के साथ है। वे राष्ट्रीय स्तर के नेता जो भारत से उभर कर विश्व पटेल पर हैं। उनके प्रति जो दुर्भावना है, मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसे लोगों को प्रदेश और देश की जनता जवाब जरूर देगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए हैं, जहां वह घाटीगांव और चीनोर में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे उसके बाद वह गुना जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
