फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Election 2023: Big blow to Congress in Chambal, Scindia gave membership of BJP to many Congressmen

MP Election: चंबल में कांग्रेस को बड़ा झटका, सिंधिया ने अपने महल में कई कांग्रेसियों को दिलाई BJP की सदस्यता

Tue, 24 Oct 2023 02:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 02:26 PM IST
सार

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही दल-बदल का दौर जारी है। मंगलवार को शिवपुरी और अशोकनगर के कई कांग्रेसी नेताओं ने जयविलास पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन
MP Election 2023: Big blow to Congress in Chambal, Scindia gave membership of BJP to many Congressmen
कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। शिवपुरी और अशोकनगर के बड़े कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में शामिल किया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस से भाजपा में आए इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दी गई, इस दौरान केंद्रीय मंत्री के सामने कांग्रेस से भाजपा में आए नेता भावुक होते नजर आए।
विज्ञापन


विज्ञापन


अशोकनगर विधानसभा से उप चुनाव 2020 में कांग्रेस उम्मीदवार रहीं आशा दोहरे, नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अनीता जैन, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश जैन अमोल ने मंगलवार को ग्वालियर के जय विलास पैलेस पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं को केंद्रीय मंत्री ने अपने हाथों से भारतीय जनता पार्टी की पट्टीका पहनाई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह सब पहले भी हमारे परिवार का हिस्सा थे और आज भी हैं। कुछ कारण वश बीच में यह हमसे दूर हुए थे, लेकिन आज फिर हमारे परिवार में शामिल हुए हैं और अब यह भारतीय जनता पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ काम करेंगे। तो वहीं, कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश जैन और नगर पालिका की पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहीं अनीता जैन ने कहा कि जिस पार्टी को हमारी जरूरत ही नहीं है उसे पार्टी में रहकर काम करने का क्या फायदा। हम महाराज से कई वर्षों से जुड़े हैं महाराज कांग्रेस से भाजपा में आए लेकिन उस दौरान हम नहीं आ पाए और अब महाराज के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है और तन मन धन से अब पार्टी की सेवा करेंगे और जैसा महाराज बताएंगे वैसा आगे काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed