फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Crime Rs 22 lakh stolen in 22 minutes in Gwalior police busy searching for thieves

MP Crime: ग्वालियर में 22 मिनट में 22 लाख रुपये की चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

Thu, 23 May 2024 05:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 May 2024 05:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले से चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां चोरों ने 22 मिनट में 22 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। फिलहाल, चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
MP Crime Rs 22 lakh stolen in 22 minutes in Gwalior police busy searching for thieves
चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक चोर और बदमाश पुलिस की डर से कम से कम रात में ही वारदातों को अंजाम दिया करते थे। लेकिन अब स्थिति यह है कि ये लोग दिन में भी वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। अब इसे चोरों की हिम्मत कहें या पुलिस का खत्म होता खौफ। ताजा मामला ग्वालियर से झांसी रोड थाना क्षेत्र में माधव नगर कॉलोनी का है, जहां अज्ञात चोरों ने महज 22 मिनट में दिनदहाड़े 22 लाख की चोरी को अंजाम दे दिया है। फिलहाल, पुलिस अपना काम करते हुए चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि माधव नगर निवासी व्यापारी मनीष गुप्ता अपने परिवार के साथ श्रीनाथजी की यात्रा पर गए थे। घर की रखवाली के लिए रात के समय यहां चौकीदार भी रहता है। लेकिन दोपहर दो से 2:22 के बीच इसी घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने मकान में से सोने के हार, सोने के सिक्के और अन्य गहने सहित लगभग छह लाख रुपये की नकदी अपनी पोटली में रखी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


चोरी की इस घटना के संबंध में चोरों के कुछ फुटेज भी पुलिस ने बरामद की है, जिनके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार, दोपहर मकान पर मौजूद युवक जब खाना खाने के लिए गया। तभी दोपहर दो बजे घर में चोर घुस गए और चोरों ने मकान में लगभग 22 मिनट का समय बिताया। इस अवधि में उन्होंने ताले तोड़कर हीरो के हार, सोने के सिक्के और गहने के साथ ही छह लाख की नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 2:22 पर वे लोग घर से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में कुछ सामान भी नजर आ रहा है। इस संबंध में एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि व्यापारी घर से बाहर थे, तभी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश जारी कर दी है। जल्दी ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed