फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Mother commits suicide by hugging her three year old daughter

Gwalior News: तीन साल की बेटी को सीने से लगाकर मां ने लगाई आग, दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 Aug 2025 12:07 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2025 12:07 PM IST
सार

पति मनीष मां को इलाज के लिए ग्वालियर ले गया था। झोपड़ी से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मां-बेटी पूरी तरह जल चुकी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior News: Mother commits suicide by hugging her three year old daughter
मां मनीष और बेटी जान्हवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई। जिले के डबरा में अपनी तीन साल की मासूम बेटी को सीने से लगाकर मां ने खुद को आग के हवाले कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिमरियाताल में बुधवार रात की है। जिस समय महिला ने आग लगाई घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिमरियाताल निवासी मनीषा बघेल पत्नी मनीष बघेल और उसकी दो साल की बेटी जान्हवी बुधवार को घर पर अकेली थीं। पति मनीष अपनी मां शोमाबाई बघेल को इलाज के लिए ग्वालियर लेकर गया था। मनीषा ने घर में बनी झोपड़ी में अपनी बेटी को सीने से लगाकर घर में रखा डीजल अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारी पुलिस बल के बीच प्रशासन ने इमामबाड़े पर लगाया ताला, धार शहर पुलिस छावनी में तब्दील
विज्ञापन
विज्ञापन


झोपड़ी से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो मां बेटी पूरी तरह से जल चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। साथ ही दोनों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया।

मनीषा का मायका ग्वालियर के तिघरा के पास स्थित सोंजना गांव में है। चार साल पहले ही उसकी शादी सिमरियाताल निवासी मनीष बघेल से हुई थी। शादी के दो साल बाद एक बेटी जान्हवी का जन्म हुआ था। मनीष पेशे से ड्राइवर है और वर्तमान में बस चलाता है। वहीं डबरा SDOP सौरभ सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना स्थल देखकर ऐसा लग रहा है कि महिला द्वारा खुद आग लगाई गई है, लेकिन इसका क्या कारण रहा अभी पता नहीं चला है। गुरुवार यानी आज फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed