{"_id":"66c5a3dc41af273c13016f0f","slug":"morena-road-accident-today-motorcycles-collided-three-people-died-in-accident-madhya-pradesh-news-in-hindi-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, मौके पर तीन लोगों की मौत; मुरैना की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, मौके पर तीन लोगों की मौत; मुरैना की घटना
Wed, 21 Aug 2024 01:52 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:52 PM IST
सार
MP: जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तोर तिलावली के पास मोड़ पर दो बाइक आपस में टकरा गईं। घटनास्थल पर एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवकों की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाह ब्रांच कैनाल पर बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। थाना प्रभारी देवगढ़ अरुण कुशवाह ने बताया कि मोनू उर्फ सचिन (18) पुत्र रूपेन्द्र सिकरवार निवासी तोर तिलावली और छोटू उर्फ श्यामू (21) पुत्र दुष्यंत शर्मा निवासी तोर तिलावली दोनों बराबर से बाइकों की रेस कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी सामने से आ रहे सोनू (22) पुत्र पूरन कुशवाह निवासी तिलौंधा से दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सचिन को जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू कुशवाह व श्यामू शर्मा को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद देवगढ़ थाना प्रभारी अरुण सिंह चौहान ने घायलों को मुरैना जिला चिकित्सालय भिजवाया। मुरैना जिला चिकित्सालय में ड्यूटी डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों को ग्वालियर रेफर किया गया था। यहां उन्होंने ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
