{"_id":"662fc531d1a6afbcbc0fb096","slug":"madhya-pradesh-lok-sabha-election-satta-ka-sangram-will-be-held-in-gwalior-on-tuesday-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: ग्वालियर में मंगलवार को पहुंचेगा चुनावी रथ, नेताओं से जनहित के मुद्दों पर होंगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: ग्वालियर में मंगलवार को पहुंचेगा चुनावी रथ, नेताओं से जनहित के मुद्दों पर होंगे सवाल
Mon, 29 Apr 2024 09:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2024 09:35 PM IST
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम कल यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। जो कल 30 अप्रैल यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे।
विज्ञापन
यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।
विज्ञापन
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
ग्वालियर में मंगलवार को कब और कहां होंगे कार्यक्रम
चाय पर चर्चा (सुबह आठ बजे)
स्थान: फूलबाग
संपर्क: दिलीप - 6261371338
युवाओं से संवाद (दोपहर एक बजे)
स्थान: जीवाजी यूनिवर्सिटी
संपर्क: दिलीप - 6261371338
राजनीतिक दलों से चर्चा (शाम पांच बजे)
स्थान: मोती महल
संपर्क: दिलीप - 6261371338
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
