फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Madhavi Scindia Death: Funeral of Madhavi Raje Scindia today in Gwalior

Madhavi Raje Scindia funeral: माधवी राजे की अंतिम यात्रा शुरू, राजशाही और राजनीतिक हस्तियां मौजूद

Thu, 16 May 2024 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 05:23 PM IST
सार

Madhavi Scindia Death: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार आज ग्वालियर में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। इस दौरान कई राजशाही परिवार और राजनीतिक हस्तियां मौजूद हैं।

विज्ञापन
Madhavi Scindia Death: Funeral of Madhavi Raje Scindia today in Gwalior
सिंधिया छत्री पर होगा माधवी राजे का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। वे 75 साल की थीं। पिछले दो महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उन्होंने बुधवार सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली। आज गुरुवार को उनकी पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर गई। अब उनका पार्थिव शरीर रानी महल में अंतिम दर्शन के लिए रख दिया गया है। शाम 5 बजे सिंधिया छत्री पर उनका राजसी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि 76 वर्षीय माधवी राजे सिंधिया पिछले तीन महीने से बीमार थीं। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। माधवी राजे सिंधिया का ताल्लुक नेपाल राजघराने से रहा है। शादी से पहले उनका नाम किरण राजलक्ष्मी देवी था। माधवराव से विवाह के बाद मराठी परंपरा के तहत नाम बदलकर माधवी राजे सिंधिया हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माधवी राजे के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताया। राजमाता माधवी राजे मूलत: नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। माधवराव के निधन के बाद उन्हें राजमाता कहा जाने लगा। माधवी राजे के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया का 30 सितम्बर 2001 को यूपी के मैनपुरी के पास विमान हादसे में निधन हुआ था। उस समय उनकी उम्र महज 56 साल थी।

Madhavi Scindia Death: Funeral of Madhavi Raje Scindia today in Gwalior
माधवी राजे सिंधिया का दिल्ली में निधन। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मां राजमाता माधवी राजे का पार्थिव शरीर लेकर दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे दो क्विटल चंदन दो क्विटल आम की लकड़ियों पर किया जाएगा।


राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज होगा अंतिम संस्कार
  • सुबह 10 बजे: पार्थिव देह नई दिल्ली एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना की जाएगी
  • सुबह 10.45 बजे: ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगी
  • सुबह 11.15 बजे: यहां से रानी महल के लिए रवानगी
  • सुबह 11.45 बजे: रानी महल आगमन
  • दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक: अंतिम दर्शन
  • दोपहर 2.30 से तीन बजे तक: अंतिम यात्रा की तैयारी
  • दोपहर 3.30 बजे: अंतिम यात्रा छत्री के लिए रवाना होगी
  • शाम पांच बजे: छत्री में अंतिम संस्कार किया जाएगा

अंतिम संस्कार में यह राजशाही परिवार और राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल
  • गुजरात का गायकवाड़ राजघराना
  • पटियाला राजशाही परिवार
  • जम्मू कश्मीर राजपरिवार 
  • त्रिपुरा राजपरिवार 
  • नेपाल राजपरिवार
  • धौलपुर राजपरिवार
  • समथर स्टेट सहित छोटे राजघराना परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed