फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Leader of Opposition Dr Govind Singh narrowly escaped in Firing in Bharat Jodo Yatra in Gwalior

MP News: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक, भारत जोड़ो यात्रा में युवक ने कर दी हवाई फायरिंग

Tue, 08 Nov 2022 10:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 08 Nov 2022 10:20 PM IST
सार

कांग्रेस भिंड से भी एक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसी यात्रा में मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह मंगलवार को शामिल हुए, जिसमें एक युवक ने नेताओं के बीच घुसकर पांच हवाई फायर कर दिए। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Dr Govind Singh narrowly escaped in Firing in Bharat Jodo Yatra in Gwalior
नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में चूक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। ग्वालियर के सीमा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में एक युवक ने उनकी यात्रा में घुसकर हवाई फायरिंग कर दी। आरोपी युवक को समर्थकों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी की तरह भिंड से भी कांग्रेस एक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसी यात्रा में मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह मंगलवार को शामिल हुए। शाम पांच बजे उनकी यात्रा ग्वालियर पहुंची। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष एक समर्थक के घर के बाहर पानी पीने के लिए रुके, मौका देखकर एक युवक ने उनके बीच पांच हवाई फायर कर दिया। इसी बीच समर्थकों ने युवक से अवैध कट्टा छीन लिया।

विज्ञापन


बाल-बाल बचे नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने सुरक्षा में चूक को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि भिंड की सीमा पार कर जाने के बाद ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा से यात्रा गुजर रही थी। इसी बीच मुरैना निवासी जीतू गुर्जर नाम के एक युवक का यात्रा में शामिल हुए कुछ युवकों से विवाद हो गया। हालांकि, कुछ देर बाद यात्रा आगे बढ़ कर महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ पहुंची, जहां कांग्रेस नेता और सरपंच दशरथ गुर्जर के घर पानी पीने के लिए रुके। लोगों के बीच बातचीत चल ही रही थी कि अचानक आरोपी जीतू कांग्रेसियों के बीच से होता हुआ सबके बीच पहुंच गया और सीधा पार्षद बलबीर सिंह के बेटे छोटू पर अवैध देसी कट्टे से फायर कर दिया। वहीं पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भी खड़े थे लेकिन निशाना चूकने से वो बाल-बाल बच गए। इस बीच आसपास खड़े समर्थकों ने आरोपी से कट्टा छुड़ा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने आरोपी को पुलिस के पास भिजवाया
कट्टे की छीना झपटी में आरोपी युवक के भी हाथ में गंभीर चोटें आ गई। वहीं अन्य कार्यकर्ता भी उसे पीटने के लिए दौड़े लेकिन हालात बिगड़ते देख नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने युवक को अलग कराया। साथ ही अपने समर्थकों के साथ उसे पुलिस के पास भिजवाया। 


ग्वालियर पुलिस पर जताई नाराजगी
डॉक्टर गोविंद सिंह ने बताया कि यदि समय रहते वे बीच में आकर आरोपी युवक से बीच बचाव न करते तो हो सकता था कि बेकाबू समर्थकों की भीड़ में कोई गंभीर घटना घट जाती। वहीं ग्वालियर पुलिस की सुरक्षा में चूक को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ग्वालियर एसपी से भी बात कर घटना कि जानकारी दी। साथ ही ग्वालियर पुलिस की ओर से किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था न किए जाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी अपील की है कि राजनीति में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed