MP News: कोर कमेटी की बैठक छोड़कर दिल्ली क्यों निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जानिए इसकी असली वजह
कोर कमेटी की बैठक छोड़ने के पीछे सिंधिया ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया लेकिन राजनीतिक जानकार इसके पीछे कुछ और ही वजह मानते हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो अभय चौधरी को ग्वालियर जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर सिंधिया नाराज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर की गुटबाजी से भाजपा परेशान नजर आ रही है। यह दोनों दिग्गज नेता अपने-अपने वर्चस्व को कायम करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी का नजारा मंगलवार को भोपाल में देखने को मिला।
कोर कमेटी की बैठक में ग्वालियर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी को लेकर आपत्ति जताई गई और इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इस वजह से वह बैठक से निकल गए लेकिन राजनीतिक सियासत में कुछ और ही हलचल है। कहा जा रहा है कि सिंधिया ग्वालियर जिला अध्यक्ष को लेकर आपत्ति दर्ज कर रहे हैं क्योंकि जिला अध्यक्ष अभय चौधरी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुट के माने जाते हैं।
बता दें कि मंगलवार को भोपाल में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला अध्यक्षों को बदलने जाने का मुद्दा उठा था। सूत्रों की माने तो अभी हाल में ही ग्वालियर के जिला अध्यक्ष को बदलकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गुट के माने जाने वाले अभय चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गुट के किसी को ग्वालियर में जिला अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। इससे पहले ही संगठन में काफी मजबूत मानी जाने वाले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने गुट के अभय चौधरी को ग्वालियर का जिला अध्यक्ष बनवा दिया। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया आमने-सामने हैं।
भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अभय चौधरी चौथी बार ग्वालियर के जिला अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वे तीन बार ग्वालियर के बीजेपी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गुट के हैं। अभय चौधरी तोमर को अपना राजनीतिक गुरु भी मानते हैं। इसलिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार जिला अध्यक्ष पर आपत्ति दर्ज कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते हैं कि ग्वालियर का जिला अध्यक्ष उनका समर्थक ही बने क्योंकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आगामी लोकसभा का चुनाव ग्वालियर से लड़ने का मन बना चुके हैं। यही कारण है कि इस समय वह ग्वालियर में सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं ग्वालियर में वे अपने अलावा किसी बड़े नेता को नहीं आने दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव तक सिंधिया खुद को ग्वालियर में मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं।
