फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Jan Ashirwad Yatra, CM Pramod Sawant, Pramod Sawant Gwalior visit, MP BJP, Madhya Pradesh Election 2023, Elect

Jan Ashirwad Yatra: गोवा CM सावंत बोले- सनातन धर्म मुगलों-अंग्रेजों के शासन में खत्म नहीं हुआ तो अब क्या होगा

Tue, 12 Sep 2023 05:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 05:44 PM IST
सार

Jan Ashirwad Yatra: जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए गोवा सीएम प्रमोद सावंत मंगलवार को ग्वालियर जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, सनातन धर्म मुगलों और अंग्रेजों के शासन में खत्म नहीं हुआ तो अब क्या होगा।

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra, CM Pramod Sawant, Pramod Sawant Gwalior visit, MP BJP, Madhya Pradesh Election 2023, Elect
गोवा सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा है कि ग्वालियर बीजेपी की तपोभूमि है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता सिंधिया और अटल जी कर्मभूमि है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे ग्वालियर आने का मौका मिला है। कल भी मैं जन आशीर्वाद यात्रा में था, इस यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मुझे पूरा विश्वास है यहां बीजेपी बहुमत से चुनाव जीतेगी। शिवराज सिंह के काम पर जनता मोहर लगाएंगी।
विज्ञापन


अंत्योदय के लिए एमपी की सरकार काम कर रही है। नक्सलवाद को खत्म किया गया और एमपी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए जानी जाती है। पहले लाडली लक्ष्मी और अब लाडली बहना के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। वहीं पंचायत में पचास फीसदी आरक्षण महिलाओ को दिया। पुलिस और अन्य जॉब में आरक्षण दिया। बीजेपी सरकार ने हर हाथ को काम दिया। वहीं, कांग्रेस ने केवल हाथ दिखाया, सबसे अधिक कृषि फंड लेने वाला राज्य एमपी है। हर घर शुद्ध जल पहुंचाने का काम किया गया है। केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद एमपी में डबल इंजन की सरकार ने तेजी से विकास किया है।
विज्ञापन


स्टालिन के बयान पर कहा, यह सोची समझी साजिश के तहत सनातन को खत्म करने का प्रयास है। लेकिन जनता समझदार है, वह इस नए गठबंधन को हो खत्म कर देगी। नाम बदलने से कोई फायदा नहीं नियत तो वही है। सनातन धर्म मुगलों और अंग्रेजो के शासन में खत्म नहीं हुआ वो अब क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा के CM प्रमोद सावंत ने दावा किया है मध्यप्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेरा दावा है और विश्वास है, प्रदेश में बीजेपी की सरकार डबल इंजन की सरकार जी पूरी मैच्योरिटी के साथ आएगी और जिस तरह से हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी उर्फ मामा जी जो कार्य किया है, एक बार फिर लोग उनको चुनकर देंगे। यह बात में निश्चित रूप से कहता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed