{"_id":"689e07c36182872adc0b67b0","slug":"in-north-india-our-national-flag-is-prepared-only-in-gwalior-it-is-hoisted-in-20-states-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3287759-2025-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में बनते हैं तिरंगे, यहां का ध्वज संसद-लाल किला-दूतावास सहित 20 राज्यों में फहराया जाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में बनते हैं तिरंगे, यहां का ध्वज संसद-लाल किला-दूतावास सहित 20 राज्यों में फहराया जाता है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 05:39 PM IST
सार
ग्वालियर स्थित मध्य भारत खादी संघ उत्तर भारत की एकमात्र संस्था है, जहां राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण होता है। यहाँ 90% महिलाएं तिरंगे का निर्माण करती हैं। वर्ष 2025 में अब तक 50,000 से अधिक तिरंगे बनाकर देश के 20 राज्यों में भेजे जा चुके हैं, जिनकी कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन
1 of 3
ग्वालियर में बनते हैं तिरंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारे देश की आन-बान-शान तिरंगा जब लहराता है तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उत्तर भारत में ग्वालियर एकमात्र जगह है, जहां राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण होता है। यहां तैयार होने वाले राष्ट्रीय ध्वज देश के कोने-कोने तक जाते हैं और संसद, लाल किला, दूतावास जैसी इमारतों पर लहराते हैं।
ग्वालियर में हमारे राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करने वाली संस्था मध्य भारत खादी संघ है। यह उत्तर भारत की पहली संस्था है, जहां पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जा रहे हैं। संस्था में तैयार हो रहे राष्ट्रीय ध्वज देश के अलग-अलग कोनों में पहुंचते हैं। यहां के बने तिरंगे सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर शान से लहराए जाते हैं। सबसे खास बात यह है सिर्फ साल 2025 में अभी तक यहां से 50 हजार से अधिक हमारे तिरंगे देश के कोने-कोने में 20 राज्यों में पहुंच चुके हैं। इनकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा है। ये देश की यह इकलौती इकलौती संस्था है जहां पर 90 फीसदी महिला कर्मचारी राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर रही हैं। यहां पर कपड़ा काटने से लेकर उनको तैयार और उनकी टेस्टिंग महिलाएं ही करती हैं।
पूरे देश में हमारे राष्ट्रीय ध्वज तीन जगह तैयार होते हैं जिसमें कर्नाटक के हुबली, मुंबई और उत्तर भारत में एक मात्र जगह ग्वालियर में तैयार होते हैं। राष्ट्रीय ध्वज निर्माण इकाई की प्रभारी नीलू ने बताया कि यहां पर अलग-अलग साइज के राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जाते हैं। विशेषकर यहां 2 वाई 3, 3 वाई 4.50 और 4 वाई 6 के राष्ट्रीय ध्वज तैयार होते हैं। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को तैयार करने के लिए लगभग 20 टेस्टिंग से होकर गुजरना पड़ता है और तय मानकों का विशेष ख्याल रखा जाता है। इसमें कपड़े की क्वालिटी, चक्र का साइज, रंग जैसे मानक शामिल हैं। किसी भी आकार के तिरंगे को तैयार करने में उनकी टीम को 5 से 6 दिन का समय लगता है जांच के बाद ही हमारा राष्ट्रीय ध्वज पूरी तरह तैयार होकर बाहर निकलता है।
मध्य भारत खादी संघ के सचिन रमाकांत शर्मा ने बताया केंद्र की स्थापना सन 1925 में चरखा संघ के तौर पर हुई थी। साल 1956 में मध्य भारत खादी संघ को आयोग का दर्जा मिला। इस संस्था से मध्य भारत की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी जुड़ी हैं। इसके बाद सन 2016 में इस संस्था को प्रमाणित राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करने की मान्यता प्राप्त हुई। तब से लगातार यहां पर राष्ट्रीय ध्वजों का निर्माण किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।