फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Husband was admitted in hospital after Covid19 positive two miscreants sexual Harassments with Woman

ग्वालियर: बच्चों के सामने मां से सामूहिक दुष्कर्म, कोरोना संक्रमित पति अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 May 2021 01:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 17 May 2021 01:44 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमित पति अस्पताल में भर्ती, दो बदमाशों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म
  • बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उनके सामने ही किया दुष्कर्म

विज्ञापन
Husband was admitted in hospital after Covid19 positive two miscreants sexual Harassments with Woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ग्वालियर के बिजौली क्षेत्र के सिद्धीपुरम में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बदमाशों ने एक महिला के साथ उसके बच्चों के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बच्चों के सिर पर देसी पिस्टल (कट्टा) भिड़ा कर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


महिला का पति काेरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। महिला बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन बदमाशों ने एक नहीं सुनी। घटना बिजौली के सिद्धीपुरम गांव में शनिवार-रविवार दरमियानी रात 2 बजे की है। रविवार सुबह मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

 

सिद्धीपुरम निवासी 28 वर्षीय महिला के पति की रिपोर्ट दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अचानक पति की हालत बिगड़ी, तो उसने पति को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब दो बजे छत के रास्ते दो बदमाश घर में दाखिल हुए। सो रही महिला के साथ आरोपियों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इससे महिला की नींद खुली। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद एक बदमाश ने कट्टा निकालकर पास ही सो रहे चार और पांच साल के दोनों बच्चों के सिर पर अड़ा दिया। धमकी दी कि विरोध किया या शोर मचाया तो वह बच्चों को गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने बार-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर छत के रास्ते भाग गए। महिला ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है।

 

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि धमकी देने व कट्टा बच्चों पर अड़ाने से बच्चों की भी नींद खुल गई। आरोपियों ने बच्चों के सामने ही घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि दोनों आरोपी चेहरे पर साफी बांधे हुए थे।


 

पुलिस के मुताबिक, हो सकता है कि बदमाश दुष्कर्म करने ही घर में घुसे थे। आशंका यह भी है, वह चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए हों, लेकिन महिला को देखकर नीयत खराब हो गई। एसडीपीओ बेहट रवि सोनेर के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed