{"_id":"632c6ccacbc1954edf3a7fb4","slug":"heavy-rain-in-gwalior-chambal-zone-for-two-days-crocodiles-entered-the-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर-चंबल अंचल में 2 दिन से तेज बारिश का दौर, कालोनियों में घुसे मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर-चंबल अंचल में 2 दिन से तेज बारिश का दौर, कालोनियों में घुसे मगरमच्छ
Thu, 22 Sep 2022 07:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण अब हालात दोबारा से बिगड़ने लगे हैं। ग्वालियर-चंबल अंचल में नदियां उफान पर आ गई हैं। वहीं, शिवपुरी जिले में बारिश का पानी कालोनियों के अंदर तक पहुंच गया है, जिसके कारण मगरमच्छ कालोनियों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कालोनियों में घुसा मगरमच्छ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर-7 में स्थित गायत्री कॉलोनी बस स्टैंड पर एक मगरमच्छ को बैठा देखा गया। मगरमच्छ की सूचना वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई। क्षेत्र के निवासियों ने मगरमच्छ के ऊपर कपड़ा और पॉलीथिन डालकर उसकी आंखों को ढक दिया, जिससे उसे दिखाई न दे और वह उसी स्थान पर बैठा रहे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू दल ने बताया, मगरमच्छ को सुरक्षित चांद पाठा झील में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिवपुरी शहर में अधिकतर रात के समय हुई बारिश के बाद शहर में मगरमच्छ निकलने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। इससे पहले भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मगरमच्छों के निकलने की कई घटनाएं सामने आती रही हैं। इस बार की हुई बारिश में लगभग एक दर्जन घटनाएं मगरमच्छ के निकलने की सामने आ चुकी हैं। कई बार वन विभाग की रेस्क्यू टीम की लेटलतीफी के चलते मगरमच्छ को पकड़ने में युवाओं ने अपनी जान को जोखिम में डाला है। गुरुवार को फिर एक बार मगरमच्छ के निकलने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
गायत्री कॉलोनी में जिस जगह मगरमच्छ निकलने की घटना सामने आई है, वहां क्षेत्रीय लोगों ने रोड के दूसरी साइड नाली बनाने की मांग उठाई है। गायत्री कॉलोनी के रहने वाले संजय पाराशर का कहना है, रोड के दूसरी तरफ खेत का हिस्सा है, जिसमें बारिश के दौरान खेत में भरा पानी सड़क और कॉलोनी में भर जाता है। जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए नगर पालिका को सड़क के दूसरी तरफ नाली का निर्माण करना चाहिए, जिससे जलभराव की स्थिति से लोगों को निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
