{"_id":"6606f3ae669752dd0b03e9ec","slug":"gwalior-young-man-attacked-wife-and-mother-in-law-with-knives-in-in-laws-house-wife-died-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: बच्चों को लेने आए युवक ने ससुराल में पत्नी और सास पर किया चाकू से हमला, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: बच्चों को लेने आए युवक ने ससुराल में पत्नी और सास पर किया चाकू से हमला, पत्नी की मौत
Fri, 29 Mar 2024 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:31 PM IST
सार
ग्वालियर में एक युवक ने अपनी ससुराल में हंगामा मचा दिया। पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी की मौत हो गई, तो सास गंभीर रूप से घायल है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बच्चों को लेने आए युवक ने ससुराल में अपनी पत्नी और सास पर चाकुओं से प्राण घातक हमला कर दिया। इस हमले में पेट मे चाकू लगने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इस्लामपुरा गंदी पोखर के पास की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा स्थित गंदी पोखर के पास रहने वाली रचना राठौर की शादी कुछ साल पहले राजू राठौर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन होने के कारण वह पिछले 3-4 साल से बच्चों को लेकर अपने मायके में रह रही थी। अपने बच्चों को लेने के लिए ससुराल पहुंच गया। ससुराल में उसने बच्चों को अपने साथ ले जाने की जिद की तो, बच्चों और पत्नी ने साफ इंकार कर दिया। इस बात से आग-बबूला होकर उसने जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां बचाने के लिए आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। चाकुओं के प्रहार से मां-बेटी दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर तड़पने लगीं। पत्नी और सास को तड़पता हुआ देख आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही वे घायलों को वाहन में रखकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर डॉक्टरों ने रचना को मृत घोषित कर दिया। घायल उषा को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हलात में ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।
घटना की खबर लगते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रचना के पेट मे चाकू मारे हैं, बेटी को बचाने आई सास पर चाकू से वार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली टीआई आलोक परिहार का कहना है कि घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है और दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।