फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Young man attacked wife and mother-in-law with knives in in-laws' house, wife died

Gwalior: बच्चों को लेने आए युवक ने ससुराल में पत्नी और सास पर किया चाकू से हमला, पत्नी की मौत

Fri, 29 Mar 2024 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 10:31 PM IST
सार

ग्वालियर में एक युवक ने अपनी ससुराल में हंगामा मचा दिया। पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी की मौत हो गई, तो सास गंभीर रूप से घायल है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Gwalior: Young man attacked wife and mother-in-law with knives in in-laws' house, wife died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों को लेने आए युवक ने ससुराल में अपनी पत्नी और सास पर चाकुओं से प्राण घातक हमला कर दिया। इस हमले में पेट मे चाकू लगने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि  सास गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इस्लामपुरा गंदी पोखर के पास की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। 
विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा स्थित गंदी पोखर के पास रहने वाली रचना राठौर की शादी कुछ साल पहले राजू राठौर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन होने के कारण वह पिछले 3-4 साल से बच्चों को लेकर अपने मायके में रह रही थी। अपने बच्चों को लेने के लिए ससुराल पहुंच गया। ससुराल में उसने बच्चों को अपने साथ ले जाने की जिद की तो, बच्चों और पत्नी ने साफ इंकार कर दिया। इस बात से आग-बबूला होकर उसने जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां बचाने के लिए आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। चाकुओं के प्रहार से मां-बेटी दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर तड़पने लगीं। पत्नी और सास को तड़पता हुआ देख आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही वे घायलों को वाहन में रखकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर डॉक्टरों ने रचना को मृत घोषित कर दिया। घायल उषा को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हलात में ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घटना की खबर लगते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रचना के पेट मे चाकू मारे हैं, बेटी को बचाने आई सास पर चाकू से वार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली टीआई आलोक परिहार का कहना है कि घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है और दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed